News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

ग्रे.नोएडा: अनियमितता के आरोप में यमुना विकास प्राधिकरण के DGM एके सिंह गिरफ्तार

एके सिंह कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर होकर ग्रेटर नॉएडा यमुना विकास प्राधिकरण में आये थे.

Share:

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण के बड़े अफसर ए के सिंह को पुलिस ने अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. प्राधिकरण में DGM प्रोजेक्ट के ओहदे पर तैनात एके सिंह की गिरफ्तारी प्राधिकरण के चेयरमैन प्रभात कुमार की पहल पर की गई है. एके सिंह कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर होकर ग्रेटर नॉएडा यमुना विकास प्राधिकरण में आये थे.

एके सिंह पर एक केंद्रीय मंत्री, प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और प्राधिकरण के चेयरमैन के खिलाफ रिश्वत लेने की ‘झूठी शिकायत’ सरकार से करने का आरोप है. प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया, ‘’प्राधिकरण में महाप्रबंधक परियोजना का पद एक साल से खाली है. इस पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी. बागपत के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह बालियान का नाम सरकार को भेजा गया था. उसके बाद चार लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत की. आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और चेयरमैन तीन करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर जीएम प्रोजेक्ट की तैनाती कर रहे हैं.’’

ak singh 02

कुमार ने बताया, ‘’शिकायत में कहा गया कि एक केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर देवेन्द्र सिंह को यहां तैनात किया जा रहा है. सरकार स्तर पर शिकायतों की जांच करवाई गई. साथ ही प्राधिकरण स्तर पर भी जांच की गई. जांच में सभी आरोप झूठे निकले. शिकायतकर्ता भी फर्जी निकले. इसमें प्राधिकरण के अफसर के शामिल होने का शक था. इस पर 11 अगस्त को कासना कोतवाली में चारों शिकायतकर्ता और अज्ञात प्राधिकरण अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.’’

पुलिस जांच में पता चला कि शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी, उसके और डीजीएम ए.के सिंह के बीच फोन पर कई बार बातचीत भी हुई है. सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने सोमवार दोपहर में डीजीएम प्रोजेक्ट एके सिंह को अपने कार्यालय में बुलाया. वहां पर कासना कोतवाली पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने तत्काल डीजीएम एके सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई. कोतवाली में डीजीएम से पूछताछ की जा रही है.

Published at : 29 Aug 2017 09:16 AM (IST) Tags: corruption case Latest Hindi news news in hindi Hindi Samachar Samachar hindi news greater noida ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

टॉप स्टोरीज

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल

फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल

जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...

जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,,  बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा