एक्सप्लोरर

4 अप्रैल को योगी कैबिनेट की पहली बैठक तय, क्या होगी किसानों की कर्ज माफी?

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार को आए 14 दिन बीत चुके हैं और अब तक इसकी पहली कैबिनेट बैठक नहीं हुई है. लेकिन अब योगी कैबिनेट की पहली बैठक 4 अप्रैल को शाम 5 बजे होने का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. अब सबके मन में यही सवाल है कि इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार का मंत्रिमंडल कौन से बड़े फैसले करता है.

माना जा रहा है कि इस कैबिनेट में यूपी के किसानों की कर्ज माफी को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है जैसा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ये वादा किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे.

इसके अलावा यूपी में बिजली चोरी को रोकने के लिए भी कुछ कड़े कदमों का ऐलान संभव है. वहीं कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कैबिनेट मीटिंग में कुछ और सख्त फैसलों का ऐलान हो तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में उन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जो आम जनता के हित से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी ने जिन मुद्दों को अपने चुनाव संकल्प पत्र में जोड़ा था. इनमें किसानों से लेकर महिलाओं तक के मुद्दे शामिल हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में बताया कि बीजेपी उन सभी वायदों को पूरा करने का काम करेगी जो उसने चुनाव के वक्त आम जनता से किया था. केशव मौर्य के मुताबिक कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला हो सकता है. केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि सूबे में शराब की दुकानों को हाईवे से हटाकर बस्तियों में शिफ्ट किए जाने के बाद मचे हंगामे की सरकार जानकारी लेगी और आम जनता के हित में जो भी उचित होगा वह फैसला लेगी. उनके मुताबिक शराब की दुकानों को शिफ्ट करने का काम कानून के मुताबिक किया जा रहा है फिर भी इसमें आम जनता के हितों का ध्यान रखा जाएगा.
  • यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आते ही ताबड़तोड़ फैसलों की कड़ी में अबतक ये बड़े फैसले किए- सीएम योगी ने अपने पहले आदेश में तमाम मंत्रियों को संपत्ति का ब्योरा देना को कहा. इतना ही नहीं अफसरों को भी संपत्ति का पूरा ब्योरा सीएम ऑफिस को देने को कहा गया है.
  • राज्य में अवैध बूचड़खानों पर नकेल कसी गई. इससे गौवध की रोकथाम होने की बात कही गई है.
  • महिलाओं को छेड़छाड़ से बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल का गठन कर दिया गया.
  • राज्य में सरकारी विभागों में कामकाजी घंटों के दौरान पान-गुटखा खाने पर रोक लगाई और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई.
  • योगी ने अपने मंत्रियों को आदेश दिया कि कोई मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी नहीं करेगा. इसके लिए सरकार के 2 प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं जो मीडिया तक सरकार की बात पहुंचाएंगे.
  • योगी सरकार ने यूपी के तमाम थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाईन्य में साफ-सफाई करने का आदेश दिया है.
  • गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं. पूर्व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान के लिए इससे मुश्किलें पैदा हो सकती हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget