एक्सप्लोरर

एटा में आठ साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या, गाजीपुर में भी पांच साल के बच्चे से बलात्कार

यूपी के एटा में आठ साल के एक बच्चे से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया.

एटा: यूपी के एटा जिला से एक आठ साल के बच्चे से बलात्कार का मामला सामने आया है. निधौली कला क्षेत्र के एक गांव में आठ साल के एक बच्चे से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया फतेहपुर खालसा निवासी सत्यदेव का आठ साल का बेटा शिवम और उसका छोटा भाई रविवार शाम को घर में खेल रहे थे.

इस दौरान वहां गांव का युवक देवेंद्र (28) आया आया. उसने दोनों बच्चों को कोल्डड्रिंक दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. कोल्डड्रिंक दिलाने के बाद देवेंद्र ने छोटे बच्चे को घर छोड़ दिया और शिवम को घुमाने के बहाने अपने साथ मक्के के खेत में ले गया. आरोप है कि उसने बच्चे से बलात्कार किया और घटना का पता किसी को न लगे, इसलिए शिवम की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया.

गाजीपुर में पांच साल के बच्चे से रेप

वहीं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में पांच साल के एक बच्चे से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, शादियाबाद थानाक्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्ला गांव में रहने वाली महिला ने गांव के एक युवक इरफान पर अपने 5 साल के बेटे से बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे को मेडिकल जांच का भेजा है. वहीं फरार आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित मां ने कहा रविवार की रात उसका बेटा गांव में एक शादी में गया था. वही इरफान नाम के एक शख्स ने अपनी बातों में बच्चे को फंसाया और अंडा खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया. आरोप है कि बांसवार में आरोपी युवक ने बच्चे से रेप किया. इस दौरान वहां शौच के लिए गए दूसरे युवक को देख आरोपी बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया.

घर पहुंचकर बच्चे ने अपनी मां को पूरी बात बताई. जिसके बाज सोमवार सुबह थाने पहुंची मां ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. एसएचओ राजाराम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है. वहीं फरार युवक की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget