एक्सप्लोरर

देवरिया बालिका गृह: 'कभी लाल, कभी काली गाड़ी दीदी को लेने आती थी, सुबह आकर वो सिर्फ रोती थी'

शेल्टर होम से किसी तरह हिम्मत जुटाकर भागी मासूम ने वहां का घिनौना सच उजागर किया. उसने पुलिस को इतनी दर्दनाक सच्चाइयों से वाकिफ कराया कि सबके होश फाख्ता हो गए.

देवरिया: कभी-कभी बदनसीबी मरते दम तक पीछा नहीं छोड़ती. कुछ ऐसा ही हुआ देवरिया शेल्टर होम में रह रही लड़कियों के साथ हुआ. बिना मां-बाप की बच्चियों ने किसी तरह जीने का दम भरा तो शेल्टर होम के घिनौने सच ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया. सर के उपर छत और दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें इतनी बड़ी कीमत चुकानी होगी शायद ऐसा उन सबने कभी नहीं सोचा होगा.

शेल्टर होम से किसी तरह हिम्मत जुटाकर भागी मासूम ने वहां का घिनौना सच उजागर किया. उसने पुलिस को इतनी दर्दनाक सच्चाइयों से वाकिफ कराया कि सबके होश फाख्ता हो गए. मासूम ने बताया की एक दीदी हैं, उन्हें बड़ी मैम यानि गिरिजा त्रिपाठी रात को कहीं भेजती थीं, कभी लाल गाड़ी तो कभी काली गाड़ी उनको ले जाने आती थी. जब दीदी सुबह में आती थीं तो सिर्फ रोती थीं, कुछ भी पूछने पर बताती नहीं थीं. 15 साल से बड़ी जो लड़कियां थीं उन्हें कहीं भेजा जाता था और अगली सुबह वो रोते हुए वापस आती थीं.

तुम लोगों से क्या करवाया जाता था के सवाल पर उसने बताया कि हम जितनी छोटी लड़कियां थी हम लोंगो से झाड़ू पोछा और घर का काम करवाया जाता था.

शेल्टर होम की कई लड़कियों ने मासूम की कही हुई बात पर अपनी सहमती दी कि हां उनके साथ ऐसा होता था. एक लड़की ने बताया कि बड़ी मैम खुद लड़कियों को लेकर जाती थीं. गोरखपुर में भी बालिका गृह की संचालिका का घर है. गाड़ी में लड़कियों को वहीं ले जाया जाता था. वहां इन लड़कियों के साथ गलत काम होते थे.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बालिका गृह में रहने वाली कुछ लड़कियों ने बताया कि 15 साल से ज्यादा उम्र की कुछ लड़कियों को अक्सर रात को कहीं भेजा जाता था. हर दिन किसी ना किसी की बारी होती थी.

लड़कियों का आरोप है कि जो 18 लड़कियां अभी लापता हैं उनमें से एक लड़की की मौत हो चुकी है वहीं 3 लड़कियों को विदेशियों के हाथों बेच दिया गया है. कुछ यहां के हालात की वजह से फरार हो गई हैं. आरोप यह भी है कि छोटी लड़कियों को झाड़ू पोछा जैसे काम करवाए जाते थे और मना करने पर उनके साथ मारपीट होती थी. 24 लड़कियों की बरामदगी के बाद पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बाकी बची लड़कियां कहां हैं.

इस मामले में कल बालिका गृह की संचालिका गिरजा त्रिपाठी उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया था. आज उसकी बेटी कंचनलता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरिजा त्रिपाठी का देवरिया के अलावा गोरखपुर में भी शेल्टर होम है जिसकी देखरेख का जिम्मा कंचनलता का था. बता दें कि गोरखपुर शेल्टर होम को भी सील करने के आदेश दे दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget