एक्सप्लोरर

Uttrakhand रुद्रपुर में शुरू हुई कोरोना की जांच, जिला अस्पताल की लैब में 30 से 50 सैंपल की होगी टेस्टिंग

कोरोना के मरीज राज्य में लगातार बढ़ते जा रही हैं. ऐसे में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है. इसे देखते हुये ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में कोरोना की जांच के लिये लैब ने काम करना शुरू कर दिया है.

ऊधमसिंह नगर. ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना की जांच अब रुद्रपुर के जिला अस्पताल में बनी लैब में की जा सकेगी. इससे पहले जिले से सैंपल लेकर कोरोना की जांच हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से कराई जाती थी. जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जांच के लिए लैब की व्यवस्था की गई है. ऐसे में रोजाना 30 से 50 सैंपलों की जांच की जा सकेगी.

30 से 50 सैंपल की होगी जांच

कुमाऊं में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जांच रिपोर्ट में दो से तीन दिन का समय लग रहा था. जिस कारण जिला स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों की जांच बढ़ाने के लिए सुशीला तिवारी लैब के साथ-साथ आज से जिला अस्पताल में भी जांच शुरू कर दी है. जिला अस्पताल में एक लैब तैयार की गई है, लैब में एक दिन में 50 सैंपलों की ही जांच हो सकेगी. इससे पहले कुमाऊं के 6 जिलों के संक्रमित मरीजों की जांच सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की लैब में की जाती थी. लेकिन अधिक सैंपल होने के चलते रिपोर्ट आने में समय लग जाता था.

जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ० अविनाश खन्ना ने बताया कि आज से जिला अस्पताल में सैंपलों की जांच शुरू हो गई है. लैब में रोजाना तकरीबन 50 सैंपलों की जांच की जाएगी. इसके साथ ही सैंपलों की अधिक से अधिक जांच करने के लिए सैंपल स्थानीय लैब और हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भी भेजे जाएंगे.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 91 नए मामले सामने आए। देहरादून में एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स समेत 12 लोग संक्रमित मिले हैं. हरिद्वार में 21, पिथौरागढ़ में 16, टिहरी में नौ, चमोली व चंपावत में छह-छह, अल्मोड़ा व बागेश्वर में चार-चार, नैनीताल में सात, ऊधमसिंहनगर में पांच, उत्तरकाशी में कोरोना का एक नया मामला आया है. इस बीच, प्रदेशभर में 79 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आए। अब तक 425 मरीज ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

Coronavirus updates मुजफ्फरनगर में बिगड़े हालात, एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget