एक्सप्लोरर

प्रवासियों ने बढ़ाई मुसीबत, हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, कंटेनमेंट जोन बनाया गया

प्रवासी श्रमिक जैसे जैसे अन्य राज्यों से अपने जिलों में पहुंच रहे हैं, कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. हरिद्वार में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही थी लेकिन एक प्रवासी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से ये संक्रमण और बढ़ सकता है

हरिद्वार, एबीपी गंगा। उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हरिद्वार जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई थी. इनमें 7 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और सात हाल ही में जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव आए हैं. यह सभी लोग प्रवासी हैं. रात के समय हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित गणपति एनक्लेव में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गणपति एन्क्लेव स्थित मकान को सील किया गया है. इसके अलावा घर के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया.

मौके पर पहुंचीं सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सरोज नैथानी का कहना है कि एक व्यक्ति जो कि गणपति एन्क्लेव बहादराबाद में रहता है, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उनके पूरे घर को सील किया गया है. भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार घर के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे को कन्टेनमेंट जोन बनाया है. यहां दो व्यक्ति सहारनपुर से हरिद्वार पहुंचे हैं और पॉजिटिव व्यक्ति मूलतः हरियाणा के करनाल का रहने वाला है. यह व्यक्ति सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है. पॉजिटिव आये व्यक्ति को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया था और इस व्यक्ति के द्वारा सेल्फ आइसोलेशन का उल्लंघन किया गया. यहां पर यह पॉजिटिव व्यक्ति अन्य किन लोगों से मिला है इसका पता लगाया जा रहा है. जिस घर को सील किया गया है उसमें 12 व्यक्ति रहते हैं.

वहीं मौके पर पहुंचीं सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. गणपति एन्क्लेव स्थिति मकान को सील कर कन्टेनमेंट ज़ोन बनाया गया है जो लोग क्षेत्र में रहते हैं, उनके लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की जाएगी. वहीं सेल्फ आइसोलेशन का उल्लंघन किए जाने के मामले पर सीओ सदर का कहना है कि इसमें जांच की जाएगी और उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

जहां उत्तराखंड राज्य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं सरकार द्वारा राज्य में सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति देने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार लगातार कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए किस तरह के नियम बनाती है ताकि राज्य में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget