एक्सप्लोरर

सरकार की इमेज सुधारने के लिए एक्शन में आए सीएम योगी, बड़ी मीटिंग में लिए कड़े फैसले

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती वारदातों और सरकार की बिगड़ती छवि को मद्देनज़र रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिस में एक मीटिंग की. इस मीटिंग में कई बड़े अधिकारी शामिल हुए जिनमें प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, आईजी प्रमुख थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती वारदातों और सरकार की बिगड़ती छवि को मद्देनज़र रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिस में एक मीटिंग की. इस मीटिंग में कई बड़े अधिकारी शामिल हुए जिनमें प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, आईजी प्रमुख थे. योगी ने अपने ऑफिस में सीनियर आईपीएस अफसरों की जम कर क्लास लगाई. इस मीटिंग के बाद तमाम अफसरों में हडकंप मच गया और नीचे तक इस मीटिंग की धमक सुनाई दी.

एक ट्वीट पर होगी कार्रवाई

योगी आदित्यनाथ और यूपी के सीएम ऑफ़िस को टैग करते हुए हर दिन हज़ारों लोग ट्वीट करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री का सचिवालय शायद ही इन ट्वीट को पढ़ता है. उन्नाव रेप कांड ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकांउट चलाने वालों को बैकफ़ुट पर ला दिया है. रेप पीड़िता के चाचा ने सीएम ऑफ़िस और योगी को टैग करते हुए कई ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने अपनी भतीजी और पूरे परिवार की आपबीती बताई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ को जब पीड़िता के चाचा के ट्वीट के बारे में पता चला तो वे बेहद नाराज़ हुए. अब तय हुआ है कि सीएम ऑफ़िस को टैग कर जो भी ट्वीट आएगा उसका अलग से ब्यौरा तैयार होगा. महिलाओं के अपराध और दलितों से जुड़े मामलों का अलग से डाटा तैयार होगा. सीएम ऑफ़िस और यूपी के डीजीपी ऑफ़िस से ऐसे ट्वीट पर लगातार नज़र रखी जायेगी.

नीचे वाले अफसरों तक पहुंचाई गई बातें

इस मीटिंग में सीएम से मिली फटकार के बाद आईजी रेंज सुजीत पांडेय ने लखनऊ के पुलिस लाइन में एक क्राइम मीटिंग बुलाई. इस क्राइम मीटिंग में लखनऊ एसएसपी के साथ साथ सभी एसपी, सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे. क्राइम मीटिंग के दौरान कई लापरवाह मातहतों को फटकार भी मिली. आई जी सुजीत पांडेय ने बताया कि इस क्राइम मीटिंग में सीएम द्वारा दिये गए निर्देशों को बताया गया और क्राइम को कंट्रोल करने के तरीके बताए गाए. पांडेय ने बताया कि बढ़ रही लूट की घटनाओं, महिलाओं की सुरक्षा, डायल 100 और 1090 के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए.

महिला अपराध पर सीएम हुए और सख्त

यूपी में महिलाओं पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए 1090 वीमेन पावरलाइन बनाया गया है. योगी सरकार ने इसे डायल 100 से जोड़ने का फैसला किया है. ऐंटी रोमियो स्क्वाड भी अब इस नेटवर्क से मिल कर काम करेगा. अगर कोई महिला वीमेन पावरलाइन पर फोन करती है तो अब डायल 100 की पुलिस तुरंत पहुंचेगी. ऐंटी रोमियो स्क्वाड गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार नज़र रखेगी. अगर महिला के खिलाफ अपराध की कोई घटना मीडिया में आती है तो उस ज़िले के एसपी और डीएम तुरंत उस पर ऐक्शन लेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि अगर किसी ने लापरवाही की तो कड़ी कार्रवाई होगी.

दागी पुलिसवालों पर सख्ती

सीएम ने आईपीएस अफसरों को दागी छवि वाले पुलिसवालों को फील्ड में तैनात नहीं करने का आदेश दिया है. हाल में ही झांसी के एक थानेदार की एक अपराधी से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह पुलिस एनकाउंटर से बचने के लिए 'स्टिंग करने को कह रहा था. थानेदार सुनीत सिंह को डीजीपी ओपी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है. सुनीत की छवि ठीक नहीं थी लेकिन पैरवी लगा कर वह थानेदार बन गया था. सीएम ने साफ कहा कि दागी पुलिसवाला पूरी फोर्स को बदनाम करता है इसलिए ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget