एक्सप्लोरर

बरेली: योगी सरकार के आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में अड़ंगा लगा रहे हैं कथित गौ रक्षक

टीम का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के कैटल गैंग के इंचार्ज अरुण गौतम ने बताया की ये योगी सरकार की अच्छी पहल है, लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ते वक्त उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. उनका कहना है की कथित गौ सेवक उन्हें परेशान करते हैं.

बरेली: योगी सरकार के आदेश के बाद बरेली में आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू हो गई है. नगर निगम की एक टीम आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए शहर भर में दिन भर घूमती रहती है और जहां कहीं भी आवारा गाय, साढ़ घुमते नजर आते हैं उन्हें पकड़ लेती हैं. लेकिन इस अभियान में उन्हें काफी दिक्क़ते भी आ रही हैं. आवारा पशुओं को रखने के लिए बरेली में प्रदेश का पहला कान्हा उपवन बनाया गया है.

अब तक 137 गाय पकड़कर भेज चुकी है कान्हा उपवन

नगर निगम की टीम ने आज बरेली के डेलापीर चौराहे पर आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया. आवारा पशुओं को इस कड़ाके की सर्दी में पकड़ने में टीम के पसीने आ गए. आवारा पशुओं को पकड़ रही नगर निगम की टीम जब गाय को पकड़ रही थी तो उसने नगर निगम के कर्मचारी पर हमला बोल दिया. इसके बाद टीम ने एक साढ़ को पकड़ा जिसे पकड़ने में टीम के छक्के छूट गए. साढ़ ने टीम को खूब छकाया और अंत में वो टीम के चंगुल से छूट कर भाग निकला. अभी तक 137 आवारा गाय को टीम पकड़कर कान्हा उपवन पहुंचा चुकी है.

आवारा पशुओं को पकड़ने में मुसीबत बने कथित गौ रक्षक

टीम का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के कैटल गैंग के इंचार्ज अरुण गौतम ने बताया की ये योगी सरकार की अच्छी पहल है, लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ते वक्त उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. उनका कहना है की कथित गौ सेवक उन्हें परेशान करते हैं और इसके साथ ही जब वो जानवरों को पकड़ते है तो कुछ लोग उनके साथ मारपीट करते हैं और जानवरों को छुड़ाने के लिए हैं. उनका कहना है की उन्हें पुलिस की जरूरत है लेकिन पुलिस नहीं होने की वजह से उन्हें काफी दिक्क्त होती है.

योगी सरकार के इस अभियान को हो रही तारीफ

वहीं योगी सरकार के इस अभियान की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. डेलापीर सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है की लोग दूध दुहने के बाद अपनी गायों को खुला छोड़ देते हैं जिसके बाद गाय मंडी में आकर उनकी सब्जियों को खा जाती है इसके आलावा गंदगी भी करती है. उन लोगों का कहना है की ये सरकार की अच्छी पहल है.

कान्हा उपवन में रखे जा रहे हैं आवारा पशु

गौरतलब है की आवारा पशुओं को रखने के लिए बरेली में प्रदेश का पहला कान्हा उपवन बनाया गया है. करीब पांच करोड़ की लागत से तैयार हुए इस कान्हा उपवन की दीवारों को खूब सजाया गया है. पिछले महीने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने इस कान्हा उपवन का उद्घाटन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget