एक्सप्लोरर

मथुरा वालों, हेमा को बड़ी जीत नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा- धर्मेंद्र

फिल्म स्टार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेमा मालिनी के लिए मथुरा में प्रचार किया और शोले स्टाइल में वोट मांगे. उन्होंने कहा कि अगर आपने वोट नहीं दिए तो मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगा.

मथुरा: मथुरा लोकसभा क्षेत्र में वीरू यानि धर्मेंद्र ने बसंती यानि हेमा मालिनी के लिए चुनाव प्रचार किया. वीरू के प्रचार में आने पर बसंती की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी. अपने जमाने की हिंदी फिल्मों की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दी लेकिन इस बार रंगमंच या सिल्वर स्क्रीन के बजाय राजनीतिक था. मथुरा में अपनी पत्नी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार के लिए फिल्मों के हीमैन धर्मेंद्र पहुँचे तो मथुरा मानो शोले फ़िल्म का रामगढ़ बन गया. धर्मेंद्र ने मथुरा में कहा कि बसंती की जीत बहूत बड़ी नहीं हुई तो वे पानी की टंकी पर चढ़ जायेंगे.

उन्होंने कहा," गांव वालों शोले में तो मैं टंकी पर चढ़ गया था...अपनी बसंती के लिए. लेकिन यहां कोई टंकी नहीं है इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि मेरी बसंती को वोट देकर जिताइए."

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अपने जमाने के हीमैन धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार के लिए मथुरा में हैं. धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए मथुरा की जाट बेल्ट में तीन जनसभाएं कर वोट मांगे. क्योंकि धर्मेंद्र खुद भी जाट हैं इसीलिए हेमा मालिनी ने उनको मथुरा में वोट मांगने के लिए बुलाया है और धर्मेंद्र भी उसी अंदाज में लोगों से वोट देने की अपील भी कर रहे थे. धर्मेंद्र ने अपने आप को किसान और गांव की धरती से जुड़ा हुआ बताया.

उन्होंने कहा," मैं तो किसान का बेटा हूँ, मन का मालिक हूँ, मन किया तो आ गया अपने भाइयों के बीच. हेमा को जिताना है, बड़े वोटों से जिताना है, आपको ये हक अदा करना है."

बीजेपी ने गोरखपुर से रवि किशन को दिया टिकट, जूताकांड से विवादों में आए शरद त्रिपाठी का टिकट कटा

यूपी: बीजेपी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे रवि किशन

धर्मेंद्र ने अपनी पहली जनसभा मथुरा के जाट बहुल इलाके सौंख में की. काफी देर से इंतजार कर रही भीड़ अपने बीच हीमैन धर्मेंद्र को पाकर काफी उत्साहित थी. कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे कुछ वीडियो बना रहे थे कुछ उनसे डायलॉग की फरमाइश कर रहे थे. धर्मेंद्र भी फिल्मी अंदाज में मंच पर आए. धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी का हाथ उठाकर कर अभिवादन किया तो भीड़ ने उनसे शोले फिल्म का डायलॉग सुनाने के लिए कहा. काफी कहने के बाद धर्मेंद्र ने आखिर पानी की टंकी पर चढ़ने वाला डायलॉग अपने ही अंदाज में सुनाया भी.

83 साल के हो चुके धर्मेंद्र लोगों के बीच अपने 60 साल के फिल्मी कैरियर के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि उन्होंने 60 सालों में हर तरीके की फिल्में कर लोगों को प्यार बांटा है और उससे ज्यादा लोगों ने उनको प्यार दिया है. उन्होंने कहा कि वे उस प्यार का हक आज मांगने आए हैं.

उन्होंने कहा कि जनता हेमा मालिनी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जिताए, यही वह चाहते हैं. हेमा मालिनी करीब 20 साल से राजनीति में हैं. धर्मेंद्र भी 2004 में बीजेपी से बीकानेर से सांसद रह चुके हैं. हालांकि धर्मेंद्र ने 2004 से 2009 के बीच सांसद रहने के बाद राजनीति से तौबा कर ली थी और उसके बाद वे किसी राजनीतिक मंच पर भी दिखाई नहीं दिए थे.

लेकिन अब बात हेमा मालिनी की है तो धर्मेंद्र मुम्बई से मथुरा दौड़े चले आये. हेमा धर्मेंद्र की जोड़ी फिल्मों में हिट साबित हुई थी. दोनों की फिल्में सालों तक दर्शकों का दिल जीतती रहीं लेकिन क्या मथुरा में भी यह जोड़ी हिट साबित होगी, ये तो नतीजे ही बताएंगे.

लोकसभा चुनाव: शिवपाल ने कहा, दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगा सपा-बसपा का 'ठगबंधन'

जब सरकार करोड़ों रुपये अमीरों को दे सकती है तो हम गरीबों को 72000 रुपये क्यों नहीं दे सकते- प्रियंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget