एक्सप्लोरर

बिहार: 25 फरवरी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला संभव

बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी, उपेंद्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं.

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर 25 फरवरी तक अंतिम फैसला हो जाएगा. पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इसके एक दिन बाद यह जानकारी सामने आई.

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की बैठक की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "बिहार में सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है. हमें उम्मीद है कि 25 फरवरी तक घोषणा हो जाएगी." उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बातचीत सकारात्मक रही है. तेजस्वी बुधवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलने वाले थे लेकिन अब यह बैठक शुक्रवार को पटना में होगी.

कई नेताओं की एक बैठक आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ भी होनी है जो इस समय रांची स्थित राजेंद्र प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में अपना इलाज करा रहे हैं. बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी, उपेंद्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, बिहार में राजद को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगीं इसके बाद कांग्रेस को मिलेंगी. शेष सीटों को हम-एस, आरएलएसपी और वीआईपी में बांटा जाएगा.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आरजेडी 22 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. कांग्रेस ने हाल ही में दरभंगा से बीजेपी के सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी में शामिल कर अपना मनोबल बढ़ाया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget