एक्सप्लोरर

बिहार: पप्पू यादव का एलान- 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

पप्पू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 100 विधानसभा सीटों को चिन्हित कर लिया है. यहां पर उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी. पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर जन अधिकार पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस क्रम में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी की विभिन्न इकाइयों की तीन दिवसीय मैराथन बैठक के बाद पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने कहा कि सामाजिक और राजनैतिक न्याय को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी ने बिहार का मुख्यमंत्री दलित और अतिपिछड़ा को बनाने का संकल्प लिया है. राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं.

पप्पू यादव ने कहा, "अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों को चिन्हित कर लिया है, जहां पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी." उन्होंने बताया, "प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 20 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है. प्राथमिक सदस्यता के लिए पार्टी की ओर से 31 दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा."

बेरोजगारी, बढ़ते अपराध के खिलाफ और भ्रष्टाचार के साथ-साथ आरक्षण को समाप्त करने की साजिश को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाने की बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 10 फीसदी सवर्ण गरीब लोगों को आरक्षण दिए जाने का हम समर्थन करते हैं, लेकिन ओबीसी की जनसंख्या 52 फीसदी है, इसलिए जनसंख्या के आधार पर उसे भी 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरक्षण को खत्म करने का आरोप भी लगाया और कहा कि मोदी सरकार अपने पैतृक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इशारों पर बड़ी चालाकी से आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है.

इस मौके पर पप्पू यादव ने पार्टी की विभिन्न इकाइयों द्वारा आंदोलनों के कार्यक्रम की भी घोषणा की. इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, प्रधान महासचिव एजाज अहमद, प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह भी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget