एक्सप्लोरर

जलजमाव से नीतीश सरकार ने लिया सबक, नालों से अतिक्रमण हटाना शुरू, सीसीटीवी भी लगेंगे

हाल ही में पटना में जलजमाव की वजह से बिहार सरकार की खूब फजीहत हुई थी. लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के मंत्रियों को खूब खरी खोटी सुनाई. विपक्ष ने भी नीतीश कुमार की सरकार पर खूब हमला बोला.

पटना: जलजमाव को लेकर फजीहत झेल चुकी नीतीश कुमार की सरकार फिलहाल एक्शन में है. नालों के अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और अब नालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाया जाएगा. बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके भी इस बार भारी जलजमाव के ग्रस्त में थे. नीतीश कुमार लागातार लोगों की नाराज़गी झेल रहे थे. मंत्री हों या विधायक सभी लोगों के गुस्से से बचने की जुगत में लगे रहे.

जलजमाव के बाद मुख्यमंत्री ने लगातार जलजमाव क्षेत्रों का भ्रमण किया और अपने सभी आलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा. लेकिन जलजमाव की स्थिति ने नीतीश कुमार के 15 साल के शासन की पोल खोल कर रख दी थी. अब मुख्यमंत्री ने जनता के आक्रोश को देखते हुए ये कदम उठाया है.

PM मोदी की CAG से अपील, सरकारी विभागों में धोखाधड़ी खत्म करने के लिए लाएं नए तरीके

मुख्यमंत्री ने जलजमाव के हालात की जानकारी लेते हुए अपने अधिकारियों को निर्देश दिया. इसके बाद पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सम्पतचक अंचल, फुलवारीशरीफ अंचल और दानापुर अंचल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया. इस अभियान के दौरान सम्पतचक अंचल के बादशाही नालों पर अतिक्रमित पांच मंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया. इस अभियान में कुल 55 अतिक्रमण हटाये गये. चार अस्थायी और पांच बहुमंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया.

वहीं फुलवारीशरीफ अंचल के मौजा पकड़ी के एतवारपुर में 12 स्थायी बहुमंजिला पक्का मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया. ऐसे मकानों को पूर्ण रूप से तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन और पोकलेन अतिक्रमित मकान तक पहुंचाने का रास्ता बनाया जा रहा है. आज तक यहां कुल 32 अतिक्रमण हटाया गया है. इसमें 12 स्थायी बहुमंजिला अतिक्रमित मकान तोड़ा गया और आठ अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. इसके साथ ही 12 बहुमंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया.

क्या है महाराष्ट्र में पावर शेयरिंग का फॉर्मूला, आदित्य ठाकरे को मिलेगा शिक्षा मंत्रालय

पटना सदर अंचल के नन्दलाल छपरा में बादशाही नाला पर आज तक 35 अतिक्रमण हटाया गया है जिसमें 21 स्थायी अतिक्रमण और 14 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है. दानापुर अंचल अंतर्गत आरके पुरम में आज एक स्थायी बहुमंजिला पक्का मकान को आंशिक रूप से और छह अस्थायी अतिक्रमण को तोड़ा गया. दानापुर अंचल में अब तक चिन्हित अतिक्रमित मकानों की कुल संख्या 76 है. आज तक कुल 76 अतिक्रमण हटाया गया जिसमें 37 स्थायी बहुमंजिला अतिक्रमित मकान तोड़ा गया और 39 अस्थायी को निर्देश दिया कि बादशाही नाला से अतिक्रमण हटाये जाने पर नालों की उड़ाही की जाए ताकि नालों में पानी का प्रवाह बना रहे.

जेडीयू और बीजेपी के 'मतभेद' पर सुशील मोदी का डैमेज कंट्रोल वाला बयान

निगरानी के लिए सीसीटीवी

बादशाही नालों पर फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा न हो इसलिए सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है. सभी नालों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अतिक्रमणकारियों को नालों पर अतिक्रमण करने का मौका दोबारा न मिल सके. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि जिस तरह से पटना में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, उस पर सरकार बेहद ही गंभीर है. साथ-साथ जलजमाव की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो इसकी तैयारी की जा रही है. कई जगह बड़े-बड़े नालो की सफाई की शुरुआत की गई और कई जगह जहां पानी की निकासी में नालों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही उसे दुरुस्त किया जा रहा है. इस बार अतिक्रमण न हो इसके लिए सरकार ने नए सुझाव के तहत सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने का निर्देश दिया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget