एक्सप्लोरर

जेडीयू और बीजेपी के 'मतभेद' पर सुशील मोदी का डैमेज कंट्रोल वाला बयान

झारखंड में बीजेपी के बागी सरयू राय का जेडीयू ने समर्थन कर दिया है. इसको लेकर बिहार की राजनीति मेंं खलबली मची हुई है. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद विकास के रोडमैप पर एकाग्र हैं.

पटना: जेडीयू और बीजेपी के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ते तनाव पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि दोनों दल कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद विकास के रोडमैप पर पूरी तरह से एकमत और एकाग्र रहे हैं. इससे गरीबी दूर करने में मदद मिली है.

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''भाजपा-जदयू गठबंधन बीच के कुछ वर्षों को छोड़कर बीस साल पूरे करने वाला है. दोनों दल कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद विकास के रोडमैप पर पूरी तरह एकमत और एकाग्र रहे हैं. इससे गरीबी दूर करने में मदद मिली और पिछड़ों को न्याय मिला. इसी गठबंधन की बदौलत बिहार का विकास हुआ. एनडीए सरकार में राज्य का बजट यदि 36000 करोड़ से बढ़कर एक लाख 77 हजार करोड़ तक पहुंचा है तो क्या यह बिना आपसी समझदारी के ही संभव हुआ है?''

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''बिहार के व्यापक हित में भाजपा-जदयू साथ रहे, लेकिन दूसरे राज्यों में हम अलग चुनाव लड़ते रहे. दोनों दल संसद के भीतर और बाहर राष्ट्रीय मुद्दे पर अलग-अलग राय भी प्रकट रहे. यदि दो दलों का विलय नहीं, सिर्फ मुद्दा आधारित गठबंधन हुआ है, तो मत भिन्नता स्वाभाविक है. जो लोग इसे मन-भेद साबित करना चाहते हैं उन्हें समझना चाहिए कि जब गठबंधन को प्रभावित किए बिना धारा 370 और राम मंदिर जैसा जटिल मुद्दा सुलझ सकता है तब हम आगे भी जो मुद्दे आएंगे उनका हल करते रहेंगे. बिल्लियों के भाग्य से छींके नहीं टूटते.'' झारखंड में जेडीयू ने बीजेपी के बागी सरयू राय को समर्थन देने का एलान कर दिया है. इस पर बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget