एक्सप्लोरर

क्या है महाराष्ट्र में पावर शेयरिंग का फॉर्मूला, आदित्य ठाकरे को मिलेगा शिक्षा मंत्रालय

इस बार आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. वे ठाकरे परिवार के पहले सदस्य है जिन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा. सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे को शिक्षा मंत्रालय की कमान मिल सकती है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की साझा सरकार बनाने का फार्मूला लगभग तैयार है. वृहद स्तर पर इसकी सहमति बन गई है. न्यूनतम साझा कार्यक्रम और पावर शेयरिंग फॉर्मूला तकरीबन अंतिम रूप में हैं. कुछ मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है, जिसे अगले दो दिनों में बैठक के बाद अंतिम रूप दे दिया जाएगा. अभी तक बने पावर शेयरिंग फॉमूले के मुताबिक विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्रालयों का आवंटन होगा. यानी जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी होगी.

क्या है फॉर्मूला

शिवसेना के 56 विधायक हैं और उसे मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रालय या मंत्री पद दिए जाएंगे. एनसीपी के 54 विधायक हैं और उसे भी 14 मंत्रालय या मंत्री पद दिए जाएंगे. कांग्रेस के 44 विधायकों और कांग्रेस को 11 मंत्रालय या मंत्री पद जाएंगे. बचे हुए तीन मंत्रालयों के बंटवारे का फैसला होना बाकी है.

महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में होगा किसानों की कर्जमाफी का एलान

शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे और पूरे पांच साल के लिए शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा. मुख्यमंत्री अपने पास सामान्य प्रशासन तो रखेंगे ही, शहरी विकास मंत्रालय भी रखेंगे. शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत नगर पालिका और नगर निगम आती हैं. इसमें मुंबई महानगरपालिका भी शामिल है. इसका बजट 30000 करोड़ रुपये सालाना से ऊपर होता है. फिलहाल बीएमसी में शिवसेना बीजेपी की मदद के काबिज है. इसके अलावा भी कई शहरी नगर निगम और नगर पालिकाओं में शिवसेना का कब्जा है. दरअसल शिवसेना शहरी पार्टी है. उसका दबदबा शहरी इलाकों में ज्यादा है. इसलिए मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं.

एक बड़ी खबर यह भी है कि उद्धव ठाकरे अपने बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे को अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना की दूसरे सबसे ताकतवर नेता और ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी के चिराग आदित्य ठाकरे को शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है. आदित्य ठाकरे के अलावा शिवसेना कोटे से एकनाथ शिंदे दिवाकर राउत और सुभाष देसाई को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा.

संजय राउत ने कहा- दिसंबर शुरू होने से पहले बन जाएगी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार

कांग्रेस को मिल सकता है विधानसभा अध्यक्ष का पद

कांग्रेस कोटे से अशोक चौहान ,पृथ्वीराज चौहान, बालासाहेब थोराट मंत्री बनेगे. एक डिप्टी सीएम कांग्रेस को दिया जाएगा. डिप्टी सीएम का नाम कांग्रेस तय करेगी. राजस्व मंत्रालय भी कांग्रेस को दिया जाएगा. माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जा सकता है.

एनसीपी से अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. वह राज्य के गृहमंत्री भी होंगे. यानी राज्य का दूसरा सबसे ताकतवर मंत्रालय गृह मंत्रालय एनसीपी को दिया जा रहा है. एनसीपी कोटे से जयंत पाटिल, छगन भुजबल और नवाब मलिक मंत्री बनेंगे.

हेमा मालिनी ने संसद में उठाया वृंदावन में बंदरों के आतंक का मामला, चिराग पासवान ने भी बताया अपना दर्द

सरकार संचालन के लिए एक सुपर कमेटी बनाई गई है. इसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं. यह सुपर कमेटी 12 सदस्य को-ऑर्डिनेशन कमेटी के ऊपर होगी. को-ऑर्डिनेशन कमेटी रोजमर्रा के सरकार संचालन के मुद्दों को देखेगी और हर 15 दिन को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी. महाराष्ट्र में साझा सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर चलेगी. इस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के केंद्र में किसान हैं. अब देखना होगा कि अगले दो दिनों में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार के स्वरूप में सामने आ पाती है?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget