एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी के किसी मंत्री का नहीं कटेगा टिकट, किसी को नहीं होगा नुकसान- आरसीपी सिंह

जेडीयू के सीनियर नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि बीजेपी के किसी भी मंत्री का टिकट नहीं कटेगा. उधर खबर है कि जेडीयू ने बीजेपी से भागलपुर सीट की मांग कर दी है. इसके बदले में वो बीजेपी को झंझारपुर सीट देने चाहती है.

Lok Sabha Election 2019: जेडीयू के सीनियर नेता और पार्टी महासचिव आरसीपी सिंह ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के किसी मंत्री का टिकट नहीं कटेगा. सीटों की पहचान हो चुकी है और बातचीत भी पूरी हो चुकी है. ऐसे में किसी भी वक्त इसका एलान हो सकता है. आरसीपी सिंह ने कहा कि सीटों के बंटवारे में सामाजिक समीकरण का पूरा खयाल रखा गया है. सभी उम्मीदवारों का एक साथ एलान होगा. इसमें किसी भी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा. बिहार में एनडीए में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी शामिल है.

उधर खबर है कि मामला भागलपुर सीट को लेकर फंसा हुआ है. पहले ये सीट बीजेपी के कोटे में दी गयी थी लेकिन बीजेपी की हारी हुई सीट पर जेडीयू के लड़ने के फ़ॉर्मूले पर जेडीयू ने फिर से भागलपुर सीट की मांग कर दी है. जेडीयू इस सीट पर लड़ना चाहती है इसके एवज में झंझारपुर लोकसभा बीजेपी को देनी चाहती है.

यहां देखें संभावित लिस्ट

JDU- सीतामढ़ी, काराकाट, जहानाबाद, नालंदा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, बांका, वाल्मिकी नगर, गोपालगंज, दरभंगा, झंझारपुर, औरंगाबाद और मुंगेर.

BJP बक्सर- अश्विनी चौबे आरा- आर के सिंह सासाराम- लल्लन पासवान, निरंजनराम और सिवेशराम गया- रामजी मांझी, हरि मांझी नवादा- गिरिराज सिंह पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद, आर के सिन्हा पाटिलपुत्र- रामकृपाल यादव बेतिया (पश्चिम चंपारण)- डॉ संजय जायसवाल मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)- राधामोहन सिंह मुजफ्फरपुर- अजय निषाद सारण- राजीव प्रताप रूडी सीवान- ओम प्रकाश यादव मधुबनी- हुकुमदेव नारायण यादव, अशोक यादव(पुत्र), नीतीश मिश्र (जगन्नाथ मिश्र के बेटे) महराजगंज- जनार्दन सिग्रीवाल शिवहर- रामदेवी भागलपुर- (फंसी हुई सीट) उजियारपुर- नित्यानंद राय

LJP- हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई, खगड़िया और बेगूसराय.

बिहार की लोकसभा की 40 सीटों पर सात चरणों में होंगे चुनाव

पहला चरण, 11 अप्रैल (चार सीट)- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई.

दूसरा चरण, 18 अप्रैल (पांच सीट)- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका.

तीसरा चरण, 23 अप्रैल (पांच सीट)- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया.

चौथा चरण, 29 अप्रैल (पांच सीट)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.

पांचवां चरण, 6 मई (पांच सीट)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर.

छठा चरण, 12 मई (आठ सीट)- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज.

सातवां चरण, 19 मई (आठ सीट)- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, जहानाबाद और काराकाट.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल

Embed widget