एक्सप्लोरर

बिहार: शिकायत पर हस्ताक्षर लेने पहुंचे दरोगा से सरेआम की पिटाई, सर्विस पिस्तौल भी छीनी

मामले में एक भाई की पत्नी ने पुलिस में आवेदन दिया था और कहा था कि केस में जल्द कार्रवाई के लिए परिवार के दूसरे सदस्यों से राय मश्विरा कर सोमवार को आवेदन पर हस्ताक्षर करेगी.

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के चांदपुरा पुलिस चौकी इलाके में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में झड़प हो गई. जब एक दरोगा शिकायतकर्ता से आवेदन पर हस्ताक्षर लेने पहुंचा तो उसकी बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पिटाई की. साथ ही उनकी सर्विस पिस्तौल भी छीन ली.

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीड़ित दारोगा प्राणेश्वर पासवान की शिकायत पर नगर थाने में पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. इसमें दारोगा पर हमला करने और उनकी पिस्तौल छीनने वाली शिकायतकर्ता की बेटी चांदनी कुमारी भी शामिल है.

मानवजीत सिंह ने बताया कि चांदपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो भाइयों के बीच बीते सोमवार को भूमि विवाद को लेकर झड़प हो गई. इस मामले में एक भाई की पत्नी ने पुलिस में आवेदन दिया था और कहा था कि केस में जल्द कार्रवाई के लिए परिवार के दूसरे सदस्यों से राय मश्विरा कर सोमवार को आवेदन पर हस्ताक्षर करेगी.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि झड़प में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि जिस महिला ने सोमवार को आवेदन दिया था उससे हस्ताक्षर लेने जब दरोगा सोमवार को सदर अस्पताल गए थे. लेकिन महिला की बेटी चांदनी ने अपनी मां को ऐसा करने से रोका.

मानवजीत ने बताया कि महिला की बेटी ने दारोगा पर अपनी मां को उकसाने और उसके चाचा के खिलाफ उनसे प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनपर हमला बोल दिया और उनकी सर्विस पिस्तौल भी छीन ली. घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने सर्विस पिस्तौल बरामद कर ली. उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला और उसकी बेटी सहित उनके पक्ष के तीन लोगों और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget