एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी-बिहार DGP

बिहार के डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.साथ ही उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील की है.

पटना: दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रहा है. इसको लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बहुत अफवाहें फैलाई जा रही हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से लोग इस तरह के पोस्ट डाल रहे हैं जिससे समाज में नफरत और झूठी खबरें फैल रही हैं.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है. उन्होंने अपील की कि जो भी लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं वह अफवाहें ना फैलाएं. पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कई लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा चुका है.

बाहर से आए लोग स्क्रीनिंग जरूर करवाएं

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि राज्य में किसी भी धर्म या जाति के लोग चाहे वो देश के किसी अन्य राज्यों से या विदेशों से यहां आए हैं उन्हें छुपने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यहां आकर कोई अपराध नहीं किया है. उन्होंने बिहार आने वाले लोगों से अपील की कि एक बार स्क्रीनिंग जरूर करवा लें. उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आएं हैं उन्हें प्रशासन को सूचना देनी चाहिए और अपनी स्क्रीनिंग करवानी चाहिए. साथ ही उन्हें खुद को क्वॉरंटाइन में रखना चाहिए.

मोटरसाइकिल पर दो लोग एक साथ ना निकलें

उन्होंने जनता से अपील की कि मोटरसाइकिल पर दो लोग ना निकलें. साथ ही बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें. जहां भी जाएं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. उन्होंने कहा कि हम ऐसे वाहनों की चेकिंग करवा रहे हैं जिसमें दो लोग सवार हो कर जा रहे हैं और ऐसे सात हजार से अधिक वाहनों को जब्त भी किया गया है. इसके साथ ही पुलिस कर्मियों से भी अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी वर्दी में ही बाहर निकलें.

ये भी पढ़ें-

केंद्र सरकार ने कहा- तब्लीगी जमात के कारण देश में 22 हजार लोग क्वॉरंटीन, 30 परसेंट कोरोना केस के लिए मरकज़ जिम्मेदार

पीएम मोदी ने ABP न्यूज़ की तारीफ की, कोरोना के खिलाफ कवरेज को सराहा, कहा- बहुत खूब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget