एक्सप्लोरर

बिहार पहुंचे 416 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा 1000 पार

बिहार में कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.वहीं 411 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है.

पटना: बिहार में कुल कोरोना संक्रमित प्रवासियों की संख्या 416 है. जिनमें 358 वो प्रवासी हैं जो ट्रेन परिचालन शुरू किए जाने के बाद बिहार पहुंचे हैं. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चार मई से 14 मई तक के प्रवासियों की डेटा रिलीज किया है.

बिहार में 14 मई की रात तक कुल संक्रमितों की संख्या 999 थी. हालांकि 15  मई की सुबह पांच नए मामले आए हैं. जिससे अब कुल संख्या 1005 हो चुकी है. चार मई से 14 मई तक ट्रेन से कुल दो लाख 77 हजार प्रवासी बिहार आ चुके है.वही बसों से कुल 65 हजार बिहार आये हैं.

बाहर से आये प्रवासियों से कोरोना खतरा बढ़ा!

बिहार में 14 मई तक कुल 999 कोरोना पॉजिटिव हैं .जिनमें चार मई के बाद बिहार आये 358 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं. ये आंकड़ा तब है जब मात्र 7500 प्रवासी मजदूरों का ही सैम्पल टेस्ट हुआ है. चार मई के पहले बिहार के 29 जिले कोरोना प्रभावित थे जबकि आज सभी 38 जिलों तक कोरोना पहुंच चुका है. चार मई तक संक्रमितों की संख्या 529 थी जबकि 15 मई तक यह आंकड़ा 1000 को पार जा चुका है. हालांकि अबतक 411 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

बिहार पहुंचे 416 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा 1000 पार

वहीं बिहार सरकार की माने तो कहीं ना कहीं प्रवासी मजदूरों के बिहार आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. बिहार सरकार की तरफ से बैठक में समीक्षा की गयी. सीएम नीतीश कुमार ने प्रवासियों के लिए जोन के हिसाब से टेस्टिंग और क्वॉरंटीन किए जाने के रणनीति बनाने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अधिकारी बस-ट्रेन के अलावा प्रवासियों को लाने के लिए छोटी गाड़ियों का प्रयोग भी करें. गौरतलब है कि ट्रेन परिचालन शुरू किए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रवासी पैदल चल रहे हैं और आए दिन सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

जाने किस जिले में कितने संक्रमित प्रवासियों की संख्या है (4 मई से 15 मई तक आए संक्रमित प्रवासियों की लिस्ट है)अरवल - 7 बाँका- 7 बेगूसराय-30 भागलपुर-15 दरभंगा-9 पूर्वी चंपार- 4 गया-2 कटिहार-1 ख़गड़िया-32 किशनगंज-6 मधेपुरा-7 मधुबनी-12 मुंगेर-17 मुजफ्फरपुर-15 नालंदा-25 नवादा-18 पटना 28 पूर्णिया-10 रोहतास-16 सहरसा-11 समस्तीपुर-8 सिवान-6 वैशाली-1 औरंगाबाद-4 भोजपुर-9 गोपालगंज-4 शेख़पुरा-9 सुपौल-6 जहानाबाद-16 सारण-2 बक्सर-3 जमुई-1 कैमूर-1 लखीसराय-1 वेस्ट चंपारन-14

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: अमेरिका में 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार, छंटनी जारी रहने की आशंका

यूपी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब केमिस्ट को हर दिन बताना होगा खांसी, जुकाम, बुखार की कितनी दवाएं बेची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget