एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से राहुल गांधी को लिखा खत, अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की

कार्यकर्ताओं ने अपनी चिट्ठी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को सौंप दी. मदन मोहन झा ने कहा क इस पत्र को लेकर क्या असर होगा ये तो नहीं बता सकतें. लेकिन इससे बड़ा कोई अनुरोध नहीं हो सकता. राष्ट्रीय अध्यक्ष इनकी भावना पर जरूर विचार करेंगे.

 

पटना: बिहार कांग्रेस के चुनिंदा कार्यकर्ताओं ने आज पटना में कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी को खून से खत लिखा. ये खत राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए लिखा गया. पटना के सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं ने पहले सिरिंज से खून निकलवाया फिर उसमें पेन डुबोकर चिठ्ठी लिखी. करीब पंद्रह कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को अलग-अलग चिठ्ठी लिखी. बता दें कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं.

युवा कंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी बने रहें. एक महीने हो गए अभी तक उन्होंने अपने निर्णय को वापस नहीं लिया है. बिहार के युवा नेता रक्तपत्र भेजकर उनसे आग्रह कर रहे हैं कि आप अपने निर्णय पर पुनर्विचार कीजिए. उनके सिवाय राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में और कोई स्वीकार नहीं है.

बिहार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से राहुल गांधी को लिखा खत, अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की

कुमार आशीश ने कहा, ‘’पत्र में सभी लोगो ने अलग-अलग ढंग से अपना विचार रखा है. मैंने लिखा है कि आदरणीय राहुल भैया कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में दूसरा कोई पसंद नहीं है. वी लव यू राहुल जी. ये मैंने लिखा है, बाकी लोगों ने भी अपने-अपने तरीके से लिखा है.’’

कुमार आशीष ने आगे कहा, ‘’हमलोग अपना मैसेज देना चाहते हैं राहुल जी को कि बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवा आपके साथ तैयार हैं. एक एक कतरा खून का भी हमारे शरीर से चला जाये तब भी हम पार्टी के लिए खड़े हैं. सच्चाई के रास्ते पर हम चलेंगे. आप रहें और हम आपके पीछे चलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे.’’

बिहार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा, ''ये जवानी है कुर्बान राहुल गांधी तेरे नाम. पूरे बिहार के युवाओं की तरफ से राहुल जी के नाम रक्तपत्र भेजा जा रहा है. इसका कारण है कि राहुल गांधी ने सिखाया कि सच के लिए लड़ो, झूठ के खिलाफ लड़ो. राहुल जी ने हमे लड़ना सिखाया. हो सकता है इस चुनाव में परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे लेकिन पूरे देश के नौजवान जानते हैं कि इस देश को आगे बढ़ाने की क्षमता सिर्फ राहुल जी में हैं और हम जैसे नौजवानों का मानना है कि आप नेतृत्व करें हम संघर्ष के लिए तैयार हैं. हम जरूर लड़ेंगे और जीतेंगे.’’

बाद में सभी युवा नेताओं ने अपने रक्तपत्र प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को सौंप दिया. मदन मोहन झा ने कहा, ''इस पत्र को लेकर क्या असर होगा ये तो नहीं बता सकते. इससे बड़ा कोई अनुरोध हो नहीं सकता है. मेरा मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इनकी भावना पर जरूर विचार करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, संगम विहार में बनेगी सरकारी डिस्पेंसरी, 50 हजार लोगों को सीधा लाभ
अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, संगम विहार में बनेगी सरकारी डिस्पेंसरी, 50 हजार लोगों को सीधा लाभ
'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक
'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget