एक्सप्लोरर

NEET परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड ने किया फेल, गड़बड़ियों से गुस्साए छात्र

नंबरों में गड़बड़ी को लेकर बिहार बोर्ड की फजीहत हो रही है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें होनहार छात्रों को फेल कर दिया गया है.

बिहार बोर्ड पिछले कई साल से परीक्षा में नकल और परिणाम में गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा है. इस बार भी बारहवीं की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भी बिहार बोर्ड सुर्खियों में है. दरअसल नंबरों में गड़बड़ी को लेकर बिहार बोर्ड की फजीहत हो रही है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें कई होनहार छात्रों को फेल कर दिया गया है, जिन्हेंने प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है. फेल हुए छात्र आज रविवार होने के बावजूद बिहार बोर्ड के दफ्तर पहुंचे. ये छात्र परीक्षा की स्क्रूटनी का आवेदन देने के लिए पहुंचे थे. छात्रों का तो यहां तक आरोप है कि बोर्ड की वेबसाइट ही नहीं काम कर रही है इसीलिए वो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं.

'नीट' क्लियर कर चुके छात्र सुमित कुमार को मिले 35 में से 5 नम्बर 

मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 'नीट' क्लियर कर चुके छात्र सुमित कुमार को बिहार बोर्ड ने फेल कर दिया है. सुमित को केमिस्ट्री की थ्योरी में में 35 में से 5 नम्बर मिले हैं और ऑब्जेक्टिव में 35 में से 8 नम्बर दिया गया है. जबकि सुमित कुमार को "नीट" में केमिस्ट्री में 180 में से 121 नम्बर मिले हैं. सुमित ने सीबीएसई से हाईस्कूल की पढ़ाई की है जिसमें सुमित को 10 CGPA मिला था लेकिन सुमित को बिहार बोर्ड ने केमिस्ट्री में ही फ़ेल कर दिया है.

संदीप को अंग्रेजी की थ्योरी में बोर्ड ने दिया जीरो नम्बर

वहीं एक और छात्र संदीप राजभर को कुल 500 में से 336 अंक मिले हैं लेकिन 67.2 फ़ीसदी अंक मिलने के बावजूद संदीप को अंग्रेजी की थ्योरी में जीरो नम्बर दिया गया है. संदीप का दावा है कि उन्होंने बिहार बोर्ड की दसवीं में 72 फ़ीसदी अंक लाए थे लेकिन बारहवीं के नतीजों पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है. कॉपियां जांचने में खामी की शिकायत पूरे बिहार से आ रही हैं लेकिन बिहार बोर्ड की वेबसाइट ही ठप है. छात्र ऑनलाइन स्क्रूटनी के लिए आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget