एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा नासमझ राजनेता 1947 से लेकर अब तक कोई नहीं हुआ- जेटली

वित्त मंत्री चुनावी रैली को ये बताने में जुटे रहे कि मोदी ने राफेल का सौदा सही किया है और काफी कम कीमत में किया है. राफेल के बचाव में जेटली ने एक के बाद एक राहुल गांधी पर कई हमले किए.

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक बच्चे से कर दी. अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा नासमझ राजनेता 1947 से लेकर अब तक कोई नहीं हुआ. राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी पर हमला करते हुए जेटली ने कहा कि केजी क्लास के बच्चे को भी समझ आ जाता है, लेकिन राहुल नहीं समझ रहे हैं. जेटली ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं. इंटरव्यू दे चुका हूं. कांग्रेस अध्यक्ष तीन महीने से दिनभर में 6 बार झूठ बोल रहे हैं."

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए जेटली ने एक कहानी सुनाई,- "एक बहुत नालायक बच्चा था और जिद्दी भी था. घर आया तो मां ने पूछा क्या हुआ तो बोला, पूरी क्लास ने 2+2=4 कहा, पर मैंने कहा 5.  तो मां ने कहा कि बेटा ये गलत है,  हार जाएगा. इस पर बच्चे ने कहा कि हारूंगा तब, जब मानूंगा."

वित्त मंत्री चुनावी रैली को ये बताने में जुटे रहे कि मोदी ने राफेल का सौदा सही किया है और काफी कम कीमत में किया है. राफेल के बचाव में जेटली ने एक के बाद एक राहुल गांधी पर कई हमले किए. राहुल गांधी की भाषण शैली पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी गलतफहमी है कि मैं इतना अच्छा वक्ता हूं कि मोदी मेरे सामने खड़े नहीं हो सकते. गांधी परिवार से अलग किसी को कुछ बनने नहीं दिया. केवल दो ही अलग बने. एक, नरसिम्हा राव, जिनका शव पार्टी कार्यालय में नहीं रखने दिया गया. दूसरे. केसरी जी, जिनकी धोती खोलकर उठा के बाहर करवा दिया. मोदी जी ने पूछा तो कहते हैं कि परिवार से बाहर के गांधीजी थे."

चुनाव से पहले कांग्रेस की गठबंधन कोशिशों पर भी वित्त मंत्री ने हमला किया. कांग्रेस के गठबंधन को नाकाम प्रयोग करार देते हुए कहा, "वो अंतर विरोधियों को साथ ला रहे हैं. चंद्रबाबू नायडू जो हमारे साथ थे वो उनके साथ चले गए. ये एक नाकाम प्रयोग है. इन्होंने संस्कार शब्द को अपशब्द बना दिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
'100 रुपये चलता था, 15 रुपये...', कांग्रेस पर CM योगी का निशाना
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget