एक्सप्लोरर

जवाहरबाग हिंसा: CBI की जांच पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

इलाहाबाद: मथुरा के जवाहरबाग पार्क में कब्जे और पिछले साल हुई हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज जांच एजेंसी सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं. अदालत ने सबसे ज़्यादा नाराज़गी मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत की तस्दीक न कर पाने और उसकी डीएनए टेस्ट रिपोर्ट फ़ाइल नहीं किये जाने पर जताई है. अदालत ने सीबीआई के दोनों जांच अधिकारियों को अगले हफ्ते कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर तलब भी कर लिया है.

अलग-अलग हैं दोनों के जांच अधिकारी

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आज इस मामले में कहा है कि सीबीआई ने उसके आदेश के मुताबिक़ जांच अभी तक शुरू ही नहीं की है. अदालत ने मामले की जांच के लिए सीबीआई द्वारा मांगी गई छह महीने की मोहलत को भी ठुकरा दिया है.

चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच इस मामले की सुनवाई नौ मई को फिर से करेगी. सीबीआई की तरफ से आज अदालत में बताया गया कि मामले की जांच के लिए उसने दो टीमें गठित की है. एक टीम प्राइमरी जांच कर रही है, जबकि दूसरी डिटेल्स में. दोनों के जांच अधिकारी अलग-अलग हैं.

रामवृक्ष और उसके समर्थकों ने शुरू कर दी थी हिंसा

गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग पार्क पर बाबा जयगुरुदेव के कथित उत्तराधिकारी रामवृक्ष यादव ने पिछले कई सालों से कब्जा कर रखा था. हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले साल दो जून को मथुरा पुलिस पार्क को खाली कराने पहुँची तो रामवृक्ष और उसके समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी थी.

हिंसा में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी शहीद हो गए थे जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग मारे गए थे. रामवृक्ष यादव की तत्कालीन मंत्री शिवपाल से नजदीकियों के चलते यह मामला सियासी गलियारों में भी खूब गूंजा था. यूपी सरकार ने हिंसा में मारे गए मुख्य साजिशकर्ता रामवृक्ष यादव का डीएनए टेस्ट तक नहीं कराया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल हुई थीं आधा दर्जन से ज़्यादा अर्जियां

इस मामले की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आधा दर्जन से ज़्यादा अर्जियां दाखिल हुई थीं. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान दो मार्च को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. सीबीआई को आज इस मामले में हाईकोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट दाखिल करनी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget