एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: किडनैप के बाद दलित छात्र की हत्या, लाश को यमुना नदी में फेंका

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले दलित छात्र की हत्या कर लाश को यमुना नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले दलित छात्र की हत्या कर लाश को यमुना नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लापता होने के चौबीस घंटे बाद नदी से छात्र का शव बरामद हुआ. इसके बाद परिवार वालों और इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया. नाराज़ लोगों ने छात्र के शव को हाइवे पर रखकर सड़क जाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

परिजनों ने इस मामले में इलाके की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने वक्त रहते तेजी दिखाई होती तो छात्र की हत्या को रोका जा सकता था. घरवालों ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, ऐसे में चौदह साल के छात्र की हत्या किसने और क्यों की. फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे कौन है. दलित छात्र की हत्या से इलाके में कोहराम मच गया.

इलाहाबाद के नैनी इलाके का रहने वाले अनिकेत सोनकर आठवीं क्लास का छात्र था. सोमवार 23 अप्रैल को स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेलते वक्त वह गायब हो गया था. परिवार वालों ने इस मामले में अपहरण की आशंका जताते हुए रात में पुलिस को खबर दी थी. पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी.

मंगलवार शाम परिवार वालों को खबर मिली कि अनिकेश की लाश घर से कुछ दूर पर ही यमुना नदी में मिली है. लाश किनारे की तरफ ही थी. गले पर नीले रंग का और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. शक है कि छात्र के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई और फिर लाश को यमुना नदी के किनारे पर फेंक दिया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget