एक्सप्लोरर

यूपी में 'स्वच्छ भारत मिशन' के ब्रांड एंबेसडर बने अक्षय कुमार

सीएम योगी ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित करते हुए कहा, 'फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी कला का सही इस्तेमाल करते हुए ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के जरिए जो संदेश दिया है, वह सभी के लिए प्रेरक है.'

लखनऊ: मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश में 'स्वच्छ भारत मिशन' के ब्राण्ड एंबेसडर होंगे. अक्षय कुमार की फिल्म 'टायलेट एक प्रेम कथा' को समाज की संवेदना को नई दिशा देने वाली बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अक्षय को ब्राण्ड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया.

फिल्म ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ यूपी में टैक्स फ्री

सीएम योगी ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित करते हुए कहा, 'फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी कला का सही इस्तेमाल करते हुए ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के जरिए जो संदेश दिया है, वह सभी के लिए प्रेरक है.' उन्होंने 'यूपी में स्वच्छता का शंखनाद’ कार्यक्रम में कहा, 'यह फिल्म समाज की संवेदना को एक नई दिशा देगी. ऐसी फिल्में समाज की बुराइयों को दूर करने में मदद कर सकती है.'

यह भी पढ़ें: यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार अफसरों की क्लास लेंगे पीएम मोदी

साफ-सफाई में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी: सीएम योगी

योगी ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र की संकल्पना को साकार किया जा सकता है. स्वच्छता व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज के लिए होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाना, उसे प्रोत्साहित करना और साफ-सफाई में सहयोग करना हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है. केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाकर सफल बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार संकल्पबद्ध है.

'स्वच्छ भारत मिशन' की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की सहभागिता से हम स्वच्छ भारत मिशन को उत्तर प्रदेश में सफल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्रों ने हमेशा से स्वच्छता को विशेष महत्व दिया है. उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत मिशन' की सफलता के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है. इसके लिए आवश्यक है कि जन सहभागिता प्राप्त करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम को एक जन आन्दोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए. यह तभी सम्भव है जब समाज का हर जिम्मेदार नागरिक अपनी क्षमता के अनुरूप इस काम में सहयोग दे.

यह भी पढ़ें: क्या अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं लड़ेंगे विधान सभा चुनाव ?

 गंगा नदी के किनारे बसे 1627 गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया: सीएम योगी

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन का जो अभियान चलाया है, उसके लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गंगा नदी को साफ करने के लिए गंगा नदी के किनारे बसे 1627 गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया गया है. राज्य सरकार 31 दिसम्बर, 2017 तक 30 जिलों को खुले में शौच से मुक्त करेगी. इसके साथ ही दो अक्टूबर, 2018 में गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा.

साल में 100 घण्टे  का श्रमदान करें हर लोग: सीएम योगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संगठन और मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को साल में कम से कम 100 घण्टे और सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: खुद को सीएम योगी का सचिव बता ठगी करने वाले तीन 'नटवरलाल' धरे गए

सीएम योगी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि शपथ लेने के बाद स्वच्छता की शपथ 100 और लोगों को भी दिलाएं. इससे स्वच्छता अभियान के मिशन को तेजी से पूरा किया जा सकेगा. इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने शौचालय के महत्व को बताते हुए ‘टायलेट का जुगाड़’ गीत भी प्रस्तुत किया, जिसके बोल ‘भय्या धाड़, धाड़, धाड़ कर ले अब तो टायलेट का जुगाड़’ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget