एक्सप्लोरर

तेजप्रताप के फेसबुक पोस्ट से बिहार में सियासत तेज, JDU ने कहा- का भतीजा! सब ठीक है न?

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. इस पोस्ट को लेकर आरजेडी के विरोधी लालू प्रसाद और उनके दोनों बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. इस पोस्ट को लेकर आरजेडी के विरोधी लालू प्रसाद और उनके दोनों बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. हालांकि तेजप्रताप ने अब वह पोस्ट हटा दिया है और फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कर रहे हैं.

बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए मंगलवार को ट्वीट कर पूछा, "का भतीजा! सब ठीक है न? बेनामी संपत्ति हाथ लगी, न 'हैंडलिंग व स्टोरेज एजेंट' बनाया गया, तकलीफ तो होगी! ना मां बात मान रही और ना ही पिता."

नीरज ने आगे लिखा,"वैसे कबीर जी पहले ही कह चुके है-'मन मैला तन उजला बगुला कपटी अंग. तासों तो कौआ भला तन मन एकही रंग.' नीरज ने कहा कि अगर तेजप्रताप का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, तब उन्हें मामला दर्ज करवाना चाहिए. उन्होंने तेजप्रताप के नीतीश के महागठबंधन में 'नो एंट्री' के बयान पर तंज कसते हुए कहा, "चाचा (नीतीश कुमार) के एंट्री बंद करने के पहले तेजप्रताप को अब अपनी एंट्री बचानी होगी."

जेडीयू प्रवक्ता ने तंज करते हुए कहा कि अभी तो तेजप्रताप की फिल्म 'रुद्र अवतार' का ट्रेलर भी जारी नहीं हुआ और तांडव शुरू. उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप से शंख फूंकवाए थे अब वे घर में ही तांडव करने लगे. इस क्रम में उन्होंने लालू प्रसाद को 'धृतराष्ट्र' बताते हुए कहा कि छोटे बेटे को गद्दी सौंपेंगे तो महाभारत होना ही है.

आरजेडी के विधायक और प्रवक्ता भाई बीरेंद्र ने कहा कि लालू परिवार में सब ठीक है. कहीं कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि विरोधियों को 'लालू फोबिया' हो गया है.

बता दें कि सोमवार को तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया था, जिनमें उन्होंने परिवार में और पार्टी में उनकी उपेक्षा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके खिलाफ अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने इसका खुलासा करते हुए आगे लिखा कि आरजेडी के नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टटू और विधान पार्षद (एमएलसी) सुबोध राय गलत अफवाह फैला रहे हैं. उन्होंने कहा था कि जब वह इसकी शिकायत मां राबड़ी देवी से करते हैं तो उन्हें ही डांट पड़ जाती है. इस कारण से वे काफी दबाव में हैं.

उन्होंने लिखा कि अगर ऐसा ही रहा तो राजनीति छोड़ देंगे. इस खबर के मीडिया में आने के बाद पोस्ट हटा ली गई. इसके बाद तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि एकबार फिर 'चाचा' ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की है. तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, "आरएसएस और भाजपाई आईटी सेल द्वारा मेरा अकाउंट हैक कर हमारे परिवार के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है. पहले भी मेरे पिता का फेसबुक पेज को आरएसएस के एक समर्थक द्वारा हैक किया गया था. वह हैकर काफी दिनों जेल में भी रहा था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget