एक्सप्लोरर

प्रतिदिन 125 रुपये से भी कम कमाते हैं चमकी बुखार पीड़ित बच्चों के माता-पिता, सर्वे में हुआ खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में चमकी बुखार के कारण 152 बच्चों की मौत हो गई है. मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गए हैं.

पटनाः चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों के माता-पिता की आय को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. बिहार सरकार की ओर से मिले आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्वे करवाया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सोशियो इकोनॉमिक सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. सर्वे के मुताबिक जो रिपोर्ट सामने आई है. इसमें कहा गया है कि अधिकांश पीड़ित बच्चों का परिवार गरीबी रेखा (बीपीएल) के नीचे हैं.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अभी तक विभाग ने 287 पीड़ित परिवारों से मिला है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि मरने वाले बच्चों के माता-पिता काफी गरीब हैं. इन परिवारों की मासिक आमदनी करीब 4,465 रुपये है.

सर्वे के मुताबिक कई परिवार की सलाना आमदनी मात्र 10 हजार रुपये है. सर्वे में एक और बात का खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि पीड़ित परिवारों में से करीब 77 प्रतिशत परिवार में 6-9 सदस्य हैं. पीड़ित 235 मरीजों के परिवार मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं. बता दें कि बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों को लेकर कई डॉक्टर कह चुके हैं कि एइएस की एक बड़ी बजह कुपोषण भी है.

नहीं है घरों में पीना का साफ पानी

मरने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि बुखार लगने से पहले उनके बच्चे धूप में खेल रहे थे तभी अचानक से बीमार होने लगे. 61 परिवार ने बताया कि उनका बच्चा बीमार पड़ने से एक रात पहले कुछ नहीं खाया था. अनुमान के मुताबिक जिन लोगों का सर्वे हुआ है उनमें से 191 के पास कच्चा मकान है. जबकि, 102 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है.

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इन घरों में 87% लोगों के पास पीना का साफ पानी नहीं है जबकि करीब 60% फीसदी लोगों के घरों में टॉयलेट नहीं है. बीमार लोगों के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे एंबुलेंस योजना के बारे में 84% प्रतिशत परिवार को जानकारी नहीं है.

अभी तक 152 बच्चों की जा चुकी है जान

बता दें कि अभी तक चमकी बुखार के कारण 152 बच्चों की जान जा चुकी है. बीमार बच्चों की संख्या इतनी ज्यादा है कि हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गए हैं. इस बीच नेता अस्पताल का दौरा भी कर रहे हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के अलावा राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी  हॉस्पिटल का दौरा कर चुके हैं.

मुजफ्फरपुर: डेढ सौ बच्चों की मौत से भी नहीं पसीजा कांग्रेस नेताओं का कलेजा, अस्पताल में भीड़ जुटाकर डाली इलाज में बाधा

झारखंड: जमशेदपुर में बाइक चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget