News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

यूपी: 2019 चुनावों के लिए शिवसेना की रणनीति, कहा- नहीं होगा बीजेपी से गठबंधन

शिवसेना का कहना है कि बीजेपी से वो किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी बल्कि सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव लड़ेगी.

Share:

लखनऊ: अगले साल लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. जहां पहले से ही विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं वहीं पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी नया एलान कर परेशानी बढ़ा दी है. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी से वो किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी बल्कि सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव लड़ेगी.

कार्य समिति की बैठक में फैसले पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश शिवसेना कार्य समिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में हुई. शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी ने वर्ष 2019 में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.

बीजेपी के साथ नहीं होगा कोई गठबंधन

बैठक में यह तय हुआ कि उप्र शिवसेना में भारतीय जनता पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा और शिवसेना अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. इसी के साथ चुनाव कोर कमेटी का गठन कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है. प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

जनता से किए गए वादों को भूल गई है बीजेपी

ठाकुर अनिल सिंह ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं से छलावा कर रही है और जनता से किए गए वादों को भी भूल गई है. जो पार्टी प्रभु रामलला के नाम पर आज देश और पूरे प्रदेश में सत्ता का सुख भोग रही है, वह इतने निचले स्तर पर गिर गई है कि बीजेपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा प्रभु रामलला की पत्नी सीता को 'टेस्ट-ट्यूब बेबी' बताकर, उन पर अमर्यादित टिप्पणी कर पूरे देश में हिंदू विरोधी होने का संकेत दे रही है.

इस बैठक में शिवसेना के राज्य उपप्रमुख अंशुमान यादव, ओ.पी. शर्मा, अभय द्विवेदी, प्रदेश सचिव मुकेश चौहान, अजय सिंह, ध्रुव यादव, रणविजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज परिहार, लखनऊ जिला प्रमुख विश्वजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Published at : 10 Jun 2018 12:06 PM (IST) Tags: Shivsena UP news Lucknow BJP ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

टॉप स्टोरीज

'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत

पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम

पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम