By: एजेंसी | Updated at : 05 Jun 2018 09:43 PM (IST)
बलिया: विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगें तो उन्हें सबक सिखाया जाए और जूता मारा जाए.बैरिया से विधायक सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों सहित आज बैरिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे और इसे चेतावनी दिवस के रूप में मनायाय उन्होंने तहसील के कर्मचारियों और अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई.
विधायक ने समर्थकों से कहा- ' कोई घूस मांगे तो घूसा दो , नहीं माने तो जूता दो '
उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि ' घूस मांगे तो घूसा दो , नहीं माने तो जूता दो ' सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अगर रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकार्ड कर लें और उनके सामने प्रस्तुत करें. कर्मचारी इसके बाद भी न माने तो उसे सबक सिखाएं.
उपचुनाव में बीजेपी की हार पर दिए बयान के कारण भी चर्चा में थे
सिंह अकसर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. उन्होंने कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया था.
उन्होंने कहा कि अगर योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को हटाया नहीं गया तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी का नीचे की ओर जाना तय है. सिंह ने आज अपने बयान का बाद में बचाव करते हुए कहा कि यह जनता के हित में है और वह लोगों के कल्याण के लिए जेल भी जाने को तैयार हैं.
जम्मू कश्मीर: नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का ऐलान, बोले- 'पूर्ण राज्य के दर्जे...'
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
'ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं...', प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल
जयपुर में भी अर्नब चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल