News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इलाहाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 56 हजार आवेदन, अबतक 741 लोगों को मिले पैसे

इलाहाबाद में पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना की हालत बेहद खराब है और यह अभी सरकारी फाइलों में सिर्फ रेंग रही है.

Share:

इलाहाबाद: पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए सीधे तौर पर रूबरू होंगे. जो लोग चुने गए हैं उनमें संगम नगरी इलाहाबाद के पंद्रह लोग भी शामिल हैं. हालांकि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना की हालत बेहद खराब है और यह अभी सरकारी फाइलों में सिर्फ रेंग रही है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 56 हजार आवेदन, अबतक 741 लोगों को मिले पैसे इलाहाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अब तक छप्पन हजार से ज़्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं, लेकिन साल भर से ज़्यादा का वक्त बीतने के बाद अभी तक सिर्फ सात सौ इकतालीस लोगों को ही पचास-पचास हजार रुपए की एक किश्त मिल सकी है. हैरत की बात यह है कि जिन सात सौ इकतालीस लोगों को पचास हजार रुपए की एक किश्त मिली भी है, वह भी सिर्फ दो दिन पहले ही मिली है.. तकरीबन इतने ही लोगों को इसी हफ्ते पहली किश्त देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ये आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं योजना जरूरतमंदों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है.

कई लेवल की स्क्रीनिंग की वजह से हो रही है देरी

योजना से जुड़े ज़िम्मेदार लोगों का कहना है कि कई लेवल की स्क्रीनिंग की वजह से ही देरी हो रही है. हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं कि स्क्रीनिंग में जो लोग सही पाए जाएंगे, उन्हें पैसे कब मिलेंगे और अपने आशियाने का उनका सपना कब पूरा होगा. इलाहाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा को सौंपा गया है. डूडा की प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव के मुताबिक़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अब तक छप्पन हजार से ज़्यादा आवेदन आ चुके हैं. पहले फेज में यहां सिर्फ छह हजार लोगों को ही योजना का फायदा देना था. साल भर से ज़्यादा के लम्बे इंतजार के बाद ज़िले में एक भी लाभार्थी को पिछले हफ्ते तक एक भी पैसा नहीं मिला था.

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले यूपी के सीएम योगी ने पिछले हफ्ते लखनऊ में एक कार्यक्रम किया. सीएम योगी के कार्यक्रम में इलाहाबाद में भी योजना की शुरुआत दिखाने के लिए एक जून को सात सौ इकतालीस लोगों के एकाउंट में पचास हजार रुपए डाल दिए गए. तकरीबन साढ़े छह सौ और लोगों के एकाउंट में पैसे डाले जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो इसी हफ्ते पूरी हो जाएगी.

स्क्रीनिंग में तकरीबन पचीस से तीस फीसदी लोग अपात्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव के मुताबिक़ स्क्रीनिंग में तकरीबन पचीस से तीस फीसदी लोग अपात्र आवेदक पाए जा रहे हैं. सवाल यह उठता है कि अगर चालीस हजार सही लोग भी सामने आए तो उन्हें योजना का फायदा कब मिलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं. इतना ही नहीं पात्र लोगों में से भी किन लोगों को पहले योजना का फायदा देना है, इसका भी कोई पारदर्शी नियम नहीं है.

Published at : 04 Jun 2018 06:58 PM (IST) Tags: allahabad UP news PM Narendra Modi ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर

एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर

राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल

मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?

टॉप स्टोरीज

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका

Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स

Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स