News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

यूपी वालों के लिए राहत की खबर, अगले दो दिन कम सताएगी गर्मी!

अगले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की संभावना है. सीतापुर, गोण्डा, फैजाबाद, वाराणसी समेत कई पूर्वी हिस्सों,बरेली, मुरादाबाद,रामपुर सहित कई पश्चिमी भाग में तेज आंधी आने के आसार हैं.

Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कल शाम आए आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज हवा चलने से सूबे के ज्यादातर मण्डलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी.आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई. एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हुई. इस दौरान बलरामपुर में सबसे ज्यादा सात सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. इसके अलावा बिसवां, काकरधारीघाट और शारदानगर में दो-दो सेंटीमीटर, गोण्डा, कतर्नियाघाट, भिनगा, निघासन, सिधौली और पूरनपुर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

तापमान में हुई गिरावट तेज हवा चलने और बारिश होने से प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान इलाहाबाद मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई. फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और मुरादाबाद में यह सामान्य से कम रहा.

44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा फर्रुखाबाद इस अवधि में फर्रुखाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.पिछले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, वाराणसी और फैजाबाद मण्डलों में रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई.

अगले 24 घंटे में भी आंधी-पानी की संभावना

अगले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की संभावना है. सीतापुर, गोण्डा, फैजाबाद, वाराणसी समेत कई पूर्वी हिस्सों,बरेली, मुरादाबाद,रामपुर सहित कई पश्चिमी भाग में तेज आंधी आने के आसार हैं.

Published at : 01 Jun 2018 04:39 PM (IST) Tags: ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप

'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

टॉप स्टोरीज

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया