एक्सप्लोरर

West Bengal Exit Poll 2021: पश्चिम बंगाल में फिर बन रही टीएमसी सरकार, जानें किसके खाते में कितने आए वोट

West Bengal Exit Poll 2021: पिछली बार यानी 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर 44.9 फीसदी था. बीजेपी का 10.2 फीसदी थी.जबकि कांग्रेस लेफ्ट गठबंध का 37.9 फीसदी था. और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर मिला था.

West Bengal Exit Poll 2021 पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन वोटर के एग्जिट पोल की मानें तो राज्य में अगली सरकार एक बार फिर से ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की बनती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के अनुसार, टीएमसी को बंगाल में 152 से 165 सीटें मिल रही है, जबकि बीजेपी के खाते में 109 से 121 सीटें. इसके अलावा कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के खाते में 14 से 25 सीटें आ रही है.

किसको कितना वोट शेयर?

पिछली बार यानी 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर 44.9 फीसदी था. बीजेपी का 10.2 फीसदी थी. जबकि कांग्रेस लेफ्ट गठबंध का 37.9 फीसदी था. और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर मिला था.

लेकिन, बंगाल चुनाव 2021 में एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार टीएमसी को 42.1 फीसदी वो मिला है. यानी, टीएमसी को इस बार 2.6 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ है. बीजेपी के खाते में इस बार 39.9 फीसदी वोट शेयर आ रहा है. ऐसे में बीजेपी को 30 फीसदी वोट शेयर का फायदा हो रहा है.

कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को भारी घाटा

कांग्रेस लेफ्ट गबंधन के खाते में 15.4 फीसदी वोट शेयर गया है. उसके बावजूद एग्जिट पोल के हिसाब से उसे 23.8 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हो रहा है. तो वहीं अन्य के खाते में सिर्फ 3.3 फीसदी वोट शेयर आया है, और उसे 3.6 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ है.

गौरतलब है कि  राज्य की 292 विधानसभा सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में आठ चरणों के दौरान चुनाव कराए गए. यहां पर 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई.

[DISCLAIMER: बंगाल में 8 चरणों के लिए वोटिंग आज खत्म हुआ जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हुई थी. एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में 1 लाख 88 हजार 473 मतदाताओं से राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 85 हजार वोट शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 फीसदी है.]

ये भी पढ़ें: TMC ने उठाए सवाल, EC ने अफसरों-CAPF के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य क्यों नहीं की?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget