एक्सप्लोरर

बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी ने फिर केंद्र पर साधा निशाना, बोले- 'सरकार आपको लूट रही है'

इससे पहले राहुल ने तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए 'उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत' को लेकर विवादित बयान दिया था. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पहले 15 वर्षों के लिए मैं उत्तर (भारत) से एक सांसद था. मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई थी. केरल आने पर मुझे अलग तरह का अनुभव हुआ क्योंकि मैंने अचानक पाया कि लोग मुद्दों में रुचि रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों की तह तक जाते हैं."

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महंगाई के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राहुल ने आज एक बार फिर ट्वीट करते हुए लोगों से पूछा है, "क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोजमर्रा का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है?" इस से पहले राहुल ने शुक्रवार को भी एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "रोजगार बंद, महंगाई बुलंद, सरकार मस्त, आंखें बंद इसलिए- भारत बंद."

महंगाई को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर हैं राहुल 

इस से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने एबीपी न्यूज़ की खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ''मोदी सरकार ने ठाना है. जनता को लूटते जाना है. बस ‘दो’ का विकास कराना है.'' इसके साथ ही राहुल ने #FuelLoot का इस्तेमाल किया है. एक अन्य ट्वीट में राहुल ने लिखा मोदी सरकार लोगों की जेब खाली कर ‘मित्रों’ को देने का महान काम कर रही है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब ये जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है. पेट्रोल 100 रुपए लीटर हो गया है. मोदी सरकार आपकी जेब खाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मुफ्त में कर रही है.

लगातार बढ़ रही है पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार आसमान छू रही है. तीन दिन की राहत के बाद आज कीमत में फिर बढ़ोतरी हो गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये के पार पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल प्रति लीटर 97.47 रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें 

भारत का पहला टॉय फेयर शुरू, पीएम मोदी बोले- खिलौना उद्योग में छिपी ताकत को बढ़ाना जरूरी

नरेंद्र सिंह तोमर ने पूछा सवाल, कहा- फसल की खरीद बिक्री पर टैक्स खत्म करने के खिलाफ आंदोलन कहां तक उचित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget