एक्सप्लोरर

Farm Laws Withdrawn: दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसान क्या हटेंगे? Rakesh Tikait ने दिया ये जवाब

Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत ने महाराष्ट्र के पालघर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आंदोलन अभी वापस नहीं होगा. कानून के रद्द होने तक हम इंतजार करेंगे.

Rakesh Tikait on Farmers Protest After Farm Laws Repealed: किसान तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं. वे पिछले साल 26 नवंबर से डेरा डाले हुए हैं. किसानों के विरोध के आगे सरकार को झुकना पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की. सरकार के इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान हटेंगे.

किसान नेता राकेश टिकैत ने महाराष्ट्र के पालघर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आंदोलन अभी वापस नहीं होगा. कानून के रद्द होने तक हम इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि बिना सरकार से बात किए हम घर नहीं जाएंगे. MSP पर गारंटी मिले, दूसरे मुद्दों पर भी बात हो. मसलों का समाधान होने तक हम वापस नहीं जाएंगे.

750 लोगों की मौत के बाद जागी सरकार

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अनाज मंडी की जमीनों को बेचना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमारे 750 लोगों की मौत के बाद सरकार जागी है. उन्होंने 3 कृषि कानूनों को कहां वापस लिया? कागज कहां हैं? कागज दिखाओ. राकेश टिकैत ने कहा कि हम विरोध जारी रखेंगे. जब कृषि कानून वापस लिए जाएंगे, हम लौटेंगे.

पीएम मोदी ने क्या कहा था 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) बड़ा एलान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लेगी और एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाएगी. पीएम ने इस चौंकाने वाले कदम की घोषणा करते हुए कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे. पीएम ने कहा, ''मैं देशवासियों से माफी मांगते हुए सच्‍चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्‍या में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्‍य खुद किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए.''

 

ये भी पढ़ें- PM Modi: महोबा में बोले पीएम मोदी- किसानों को समस्याओं में उलझाए रखना कुछ पार्टियों का आधार, हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं

Farm Laws Withdrawn: यूपी-पंजाब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget