एक्सप्लोरर

BJP नेता ने शरद पवार को बताया 'महाराष्ट्र का कोरोना वायरस', NCP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

NCP ने महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य गोपीचंद के आपत्तिजक बयान को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि विपक्षी दल के नेता ऐसे बयान देते रहते हैं, इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता की एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर टिप्पणी के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है. बीजेपी के महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर ने बुधवार को कहा कि शरद पवार एक ऐसा 'कोरोना' हैं जिन्होंने महाराष्ट्र को संक्रमित किया है. इस टिप्पणी के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक एनसीपी ने बीजेपी की निंदा की और गोपीचंद पर तीखा पलटवार किया है. बीजेपी विधायक के खिलाफ कई शहरों में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन भी किए.

दरअसल, धांगर समुदाय से आने वाले गोपीचंद एक प्रेस कांफ्रेंस में धनगर आरक्षण न मिलने के लिए शरद पवार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. उनका कहना है कि बीजेपी ने अपनी सरकार में धांगर के लिए एक हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी लेकिन उद्धव सरकार ने धांगरों को एक पैसा नहीं दिया. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा, 'शरद पवार एक ऐसा कोरोना हैं जिन्होंने महाराष्ट्र को संक्रमित किया है. उन्होंने हमेशा ऐसे फैसले लिए जिनसे आम लोगों की समृद्धि पर असर पड़ा.'

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने पडलकर के बयान को लेकर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि ऐसे बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. एक दूसरे महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि ऐसे लोग पवार जैसे कद्दावर नेता की आलोचना करके चर्चा में बने रहना चाहते है, इसलिए ऐसे बयान देते हैं.

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी गोपीचंद पडलकर की टिप्पणी को गलत बताया. फडणवीस ने कहा, 'सीनियर नेताओं के लिए ऐसी टिप्पणी करना समुचित नहीं है. अगर कोई विरोध करना चाहता है तो उसे उचित शब्दों का चयन करना चाहिए.'

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget