एक्सप्लोरर

दिल्ली: चांदनी चौक हनुमान मंदिर को लेकर BJP-AAP के बीच सियासत जारी, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के चांदनी चौक में हनुमान मंदिर पर विवाद को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं. हनुमान मंदिर का स्टील का ढांचा फिर से बनाया गया है जिसमें मूर्ति की स्थापना की गई है.

दिल्ली: चांदनी चौक हनुमान मंदिर पर विवाद गहराता जा रहा है. इसे लेकर एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं. दरअसल चांदनी चौक में हनुमान मंदिर का स्टील का ढांचा फिर से बनाया गया है जिसमें मूर्ति की स्थापना की गई है.

इस जगह पर किये गये निर्माण को लेकर दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी गई है. हालांकि शिकायत में कहीं मंदिर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है. चांदनी चौक इलाके के कोतवाली पुलिस थाने में PWD की ओर से दी गई इस शिकायत में लिखा है कि कूचा महाजनी चांदनी चौक रोड पर ज़ोन 3 के पास एक स्टेनलेस स्टील का पहले से बना हुआ ढांचा स्थापित किया गया है.

ढांचा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की थीम में बाधा उतपन्न कर रहा है- पत्र

18 फरवरी की रात किसी अज्ञात शख्स ने इस ढांचे को इंस्टॉल कर दिया. शिकायत में आगे लिखा है कि ये ढांचा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की थीम में बाधा उतपन्न कर रहा है और प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है. साथ ही प्रोजेक्ट अथॉरिटी से बिना अनुमति लिये इसे लगा दिया गया. लोक निर्माण विभाग की ओर से दिल्ली पुलिस से इस मामले में आवश्यक एक्शन लेने के लिये कहा गया है.

वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली पुलिस में दी गई शिकायत पर दिल्ली बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि चांदनी चौक सौंदर्य करण योजना के तहत जो प्राचीन हनुमान मंदिर जनवरी 2021 में तोड़ा गया था उसे थोड़ी दूरी पर सेंट्रल वज्र के अविवादित स्थान पर स्थानीय लोगों ने 2 दिन पहले एक मंदिर बनाकर मूर्तियों को पुनर्स्थापित कर दिया था. स्थानीय व्यापारी व नागरिक संगठनों के अलावा दिल्ली बीजेपी कांग्रेस के नेताओं और आपकी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने भी मंदिर में पूजा कर मंदिर की पुनर्स्थापना को समर्थन दिया था.

नया मंदिर पूरी तरह से अविवादित स्थान पर है- पत्र

पत्र में आगे लिखा है कि नया मंदिर पूरी तरह से अविवादित स्थान पर है जिससे न क्षेत्र के ट्रैफिक पर न ही सौंदर्यीकरण में कोई बाधा है. पर आज चांदनी चौक के लोग यह जानकर अचंभित रह गये कि आपकी सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पुनर्स्थापित मन्दिर के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है. अगर आप मन्दिर के साथ हैं तो अविलंब लोक निर्माण विभाग को मन्दिर के विरूद्ध दायर पुलिस प्राथमिकी वापस लेने का आदेश दें और साथ ही मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता वाली धार्मिक समिति को निर्देश दें कि वह पुनर्स्थापित मन्दिर को स्वीकृति दें.

गौरतलब है कि चांदनी चौक के हनुमान मंदिर की दोबारा स्थापना की खबर सुनते ही आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस सभी दलों के नेता चांदनी चौक मंदिर दर्शन करने पहुंच गये थे.

यह भी पढ़ें.

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई ये दो बड़ी वजहें

Coal Smuggling Case Live: अभिषेक बनर्जी की पत्नी की बहन को भी सीबीआई ने भेजा नोटिस, कल पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget