एक्सप्लोरर

महू के गुर्जरखेड़ा में पुलिस की छापेमारी, 1 करोड़ 33 लाख 66 हजार रुपये का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुजरखेड़ा स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है. पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक के अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

महू के गुर्जरखेड़ा स्थित एक मकान पर छापामारी कर पुलिस ने 1 करोड़ 33 लाख 66 हजार रूपए का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है. पुलिस ने इस मामले में अबतक 9 लोगों को पकड़ा है, इनमें साफ्टवेयर बनाने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर भी शामिल है. वहीं, पुलिस को बैंगलुरु के मास्टर माइंड अजय रतन की तलाश है.

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुजरखेड़ा स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मास्टर माइंड अजय के पकड़ाने के बाद देशभर की लिंक सामने आएगी और पता चलेगा कि अलग-अलग राज्यों में उससे कितने लोग जुड़े हैं. अभी जितने भी आरोपी पकड़ाए हैं, उनका रैकेट प्रदेश में काम कर रहा था. अजय की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बना ली गई है.

को-ऑपरेटिव बैंक के अफसरों से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक के अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया है. अफसरों के अनुसार कुछ आरोपियों ने बुलढाना को-ऑपरेटिव बैंक में भी खाते खुलवाए थे. उनके ट्रांजेक्शन को लेकर बैंक के अफसरों से पुलिस पूछताछ करेगी अभी उनकी पेशी नहीं हुई है. अगर वो समय पर सामने नहीं आए तो उन्होंने नोटिस जारी किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक बैंक में जब भी 50 हजार से ज्यादा का लेनदेन होता है तो ग्राहक से पैन कार्ड मांगा जाता है, लेकिन बैंक ने ऐसा नहीं किया है. इसकी भी जांच की जाएगी.

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा के कारोबार से राजा वर्मा नाम के व्यक्ति ने करोड़ों रुपए कमाए हैं. उसने दो साल में महू व इंदौर में करोड़ों की महंगी प्रापर्टी खरीदी है. कुछ प्रापर्टी परिवार वालों के नाम से भी खरीदी है. शुरुआती जांच में 6 करोड़ रुपए की संपत्ति खरीदने की बात सामने आई है. पुलिस ने बताया कि 1.5 करोड़ रुपए अलग-अलग बैंक खातों पर जमा किया गया है. मामले में पूछताछ की जा रही है.

पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पता चला है कि राजा उर्फ लोकेश पिता राजू वर्मा निवासी गुजरखेडा ने चार युवकों को नौकरी पर रखा था, जो ऑनलाईन सट्टा खिलाते थे. इसके अलावा दो अन्य लोग भी ऑनलाईन सट्टे में शामिल थे. पुलिस ने यहां से विकास यादव, जितेन्द्र लोवंशी, हेमंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, लोकेश उर्फ राजा वर्मा, पलाश अभिचंदानी, शुभम कलमें, मुकेश अभिचंदानी, मनोज मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है.

 RCB vs KXIP: पंजाब ने बैंगलोर को हराकर इस सीज़न में दर्ज की दूसरी जीत

IPL 2020 MI vs KKR: ऐसी हो सकती है मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget