एक्सप्लोरर

क्या रघुराम राजन होंगे एमवीए के राज्यसभा उम्मीदवार? इस मुलाकात के बाद शुरू हुई चर्चा

Raghuram Rajan: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्यसभा के लिए चुनाव होना है क्योंकि कई सीटें खाली होने वाली हैं.

Rajya Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र से मौजूदा राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर, अनिल देसाई, कुमार केतकर, वी मुरलीधरन और नारायण राणे की सदस्यता 02 अप्रैल 2024 में खत्म होने जा रही है. राज्यसभा की सदस्यता के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. ऐसे में ये चर्चा जोर पकड़ रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रघुराम राजन महाराष्ट्र से कांग्रेस या फिर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हो सकते हैं. शरद पवार की पार्टी एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस को मिलाकर महाराष्ट्र में गठबंधन बना जिसे एमवीए नाम दिया गया.

क्यों कही जा रही रघुराम राजन के राज्यसभा जाने की बात?

दरअसल इस चर्चा की शुरुआत उस वक्त हुई जब आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन ने 31 जनवरी को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के बाद, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे घर मातोश्री में रघु राजन जी की मेजबानी करना वास्तव में खुशी की बात है.”

उन्होंने आगे कहा, “आरबीआई के गवर्नर सहित विभिन्न भूमिकाओं में हमारी अर्थव्यवस्था में उनके पहले से ही व्यापक योगदान के अलावा, हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य को ऐसे व्यक्तियों द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए जिनके पास भविष्य की दृष्टि है.”

राज्यसभा चुनाव से पहले रघुराम राजन की इस मुलाकात के साथ, महाराष्ट्र में राजनीतिक हलकों में अफवाहें गर्म हैं कि अर्थशास्त्री को कांग्रेस उम्मीदवार या एमवीए के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया जा सकता है.

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट के एक नेता के हवाले से कहा गया है कि राजन को कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए एमवीए उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा सकता है. इस नेता ने कहा, "इस संदर्भ में, राजन ने शिष्टाचार के नाते ठाकरे से मुलाकात की होगी." हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में एक अनार, 100 बीमार... इन 10 राज्यसभा सीटों के लिए किसे उम्मीदवार बनाएगी ओल्ड ग्रैंड पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget