एक्सप्लोरर

क्या 2024 में बीजेपी के खिलाफ तीसरे मोर्चे की अगुवाई करेंगे Arvind Kejriwal?

Election 2024: क्या आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह बीजेपी के खिलाफ मुख्य विकल्प के तौर पर अपनी ज़मीन तैयार कर रही है?

Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जिस तरह से एक के बाद एक अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मुलाकात कर रहे है उससे कई लोगों के मन में अब सवाल खड़े होने लगे है. सवाल ये कि क्या अरविंद केजरीवाल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है? क्या आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह बीजेपी के खिलाफ मुख्य विकल्प के तौर पर अपनी ज़मीन तैयार कर रही है? हालांकि इन सभी सवालों पर आम आदमी पार्टी फ़िलहाल पूरे पत्ते नहीं खोलना चाहती लेकिन अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की दूसरी राज्यों में सक्रियता इस तरफ इशारे ज़रूर कर रही है. 

दरअसल पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. पार्टी ने आगामी गुजरात और हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है और अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने हाल ही में केरल की एक क्षेत्रीय पार्टी 20-20 और गुजरात की आदिवासी पार्टी BTP (भारतीय ट्राइबल पार्टी ) से गठबंधन कर लिया है. 

वहीं दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पिछले कुछ दिनों से गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी लगातार मुलाकात कर रहे हैं. जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव शामिल हैं. इन मुलाक़ातों पर भले ही पार्टी के नेता खुलकर नहीं बोल रहे हो लेकिन जानकरी के मुताबिक़ इन सभी मुलाक़ातों में 2024 के चुनाव और तीसरे मोर्चे का स्वरूप क्या होगा? इस पर भी चर्चा हुयी है.

पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में जाकर रैली कर चुके हैं

वहीं इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में जाकर रैली कर चुके हैं. उन्होंने केरल,कर्नाटक, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बड़ी-बड़ी रैलियां की है. ये इस बात का संकेत भी है कि पार्टी का विस्तार पूरे देश में तेज़ी से हो रहा है. संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी असम निकाय चुनावों में 24 स्थानों में दूसरे पोज़ीशन पर रही है. सूरत निकाय चुनाव में भी पार्टी ने 27 सीटें जीती है. संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में हम राष्ट्रीय पार्टी के विकल्प के तौर पर उभर रहे है.  हमें लगता है कि जनता जो मंहगाई और बेरोज़गारी और बाक़ी चीजों से परेशान हैं वो हमें ज़रूर चुनेगी.

कांग्रेस के बाद ज्यादा राज्यों में AAP की पार्टी

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर इसलिये भी देखा जा रहा है क्योंकि इस वक्त कांग्रेस (Congress) के बाद एक से ज्यादा राज्यों में अगर किसी पार्टी की सरकार है तो वो आम आदमी पार्टी की ही है. इस बीच कांग्रेस का गिरता ग्राफ और आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखते हुये भी 2024 में कांग्रेस और AAP की भूमिका को लेकर भी अभी से कयास लगने शुरू हो गये है. 2024 में AAP की क्या भूमिका रहने वाली है? इस सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का अब सफ़ाया होता जा रहा है, कांग्रेस अब कहीं नहीं है. कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे है वो बीजेपी ये क्या लड़ेंगे. संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर अब कांग्रेस नहीं है, ये जनता तय करेगी कि AAP किस की जगह लेगी बीजेपी या कांग्रेस?

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में भले अभी करीबन 2 साल का वक्त बाक़ी है लेकिन विपक्षी पार्टी के नेताओं की मुलाक़ाते और बढ़ती सक्रियता से ये साफ़ ज़रूर है कि अंदरखाने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिये सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और इस बीच इस बात पर चर्चा ज़रूर बढ़ गयी है कि आख़िर इस बार मोदी के सामने विपक्ष के तौर पर चेहरा किसका होगा?

ये भी पढ़ें:

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पेट्रोल 420 तो डीजल 400 प्रति लीटर के भाव पर

Qutub Minar History: कुतुब मीनार विवाद के बीच जानिए किसने बनवाई थी ये ऐतिहासिक इमारत और क्या है इसका इतिहास

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget