एक्सप्लोरर

‘अगर मैंने कुछ कह दिया तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी’, जानें शेहला रशीद ने क्यों कही ये बात?

Shehla Rashid Praises PM Modi: पीएम मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए शेहला रशीद ने कहा कि उनकी योजनाएं ऐसी हैं, जिसका हर तबके को फायदा मिल रहा है. हालांकि वो इसका ढोल नहीं पीटते.

Shehla Rashid On Lynching: जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और लेखिका शेहला रशीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें निष्पक्ष प्रशासक बताया. उन्होंने पीएम मोदी की चलाई जा रही कई योजनाओं का भी जिक्र किया. लेखिका ने दावा किया कि उनकी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंच रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मुसलमानों के लिए किए गए कामों का प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिंचिंग को लेकर एक टिप्पणी की.

न्यूज तक यूट्यूब चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ”जब मैं अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के खिलाफ संवैधानिक चुनौती की पक्षधर थी तो मैंने निजी तौर पर अपने दोस्तों से कहा था कि हमें यह कहने के लिए लिंचिंग कर दी जाएगी, लेकिन मोदी सरकार ने कश्मीर को शांतिपूर्ण तरीके से हल कर दिया है.” शेहला रशीद ने आगे कहा, “जब भी मैं मोदी सरकार के की योजनाओं को लेकर उनके पक्ष में बात करती हूं तो पूरा ईको सिस्टम ही नाराज हो जाता है.”

‘मोदी सरकार ने कश्मीर को बहुत अच्छे से हैंडल किया’

उन्होंने कहा, “इसी ईको सिस्टम के सदस्य और मेरे मित्र ने याद दिलाया कि शेहला मुझे याद है तुमने कहा था कि अगर मैंने ऐसा कुछ कहा तो ये लोग मुझे लिंच कर देंगे लेकिन कश्मीर को शांतिपूर्ण तरीके से रिजॉल्व कर लिया है. मैं जो प्राइवेटली कहती थी उसी को मैंने पब्लिकली कह दिया. ये सिर्फ मेरी बात नहीं है. इस इलेक्शन में अफजल गुरू के भाई ने भी सुरक्षा को लेकर बात की. जमात ए इस्लामी ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए. अगर यू-टर्न लेने की बात है तो सिर्फ मैंने नहीं लिया है वो पूरे कश्मीर में ही ऐसी भावनाएं आ गई हैं. सरकार कश्मीर को बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया.”

‘पीएम मोदी दूसरे नेताओं से अलग’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे नेताओं से किस तरह अलग हैं, इसको लेकर लेखिका शेहला रशीद ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी जब भी कोई योजना लाते हैं, चाहे वह आवास योजना हो, मुद्रा योजना हो या कोई और उसका लाभ सभी को मिल रहा है. अगर आप सच्चर कमेटी की रिपोर्ट देखें तो उसमें लिखा था कि उस समय जवाहर योजना जैसी योजनाओं के तहत मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता था.''

ये भी पढ़ें: Shehla Rashid: 'मैं नहीं बदली, कश्मीर में हालात बदले हैं', शेहला रशीद ने बताई PM मोदी पर यू-टर्न की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget