एक्सप्लोरर

84 के सिख दंगों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तू-तू मैं-मैं तेज

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो जेल से बाहर आ रहे हैं वो स्वतंत्रता सेनानी नहीं अपराधी के रूप में बाहर आ रहे, ये याद रखना चाहिए.

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के सवालों का जवाब दिया . प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चिंदबरम ने पहले ही दिन कोर्ट के शर्तों का उल्लंघन किया है. कोर्ट ने बेल देते समय पब्लिक स्टेटमेंट देने से मना किया था.

जावड़ेकर ने कहा कि कश्मीर में आजादी 1975 में नहीं थी जब प्रेस सैंशरशिप लगाए थे. आज तो फ्रीडम है. पत्थरबाजी में कमी आई है. चिदंबरम के समय कश्मीर जल रहा था, आज तरक्की के रास्ते पर है . 1984 के सिख विरोधी दंगों पर मनमोहन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मनमोहन सिंह जी, सेना बुलाने का अधिकार पीएम का होता है और तत्कालीन पीएम राजीव गांधी मंत्रियों को निर्देश दे सकते थे. राजीव गांधी ने तो दंगों का समर्थन वाला बयान दिया था. नरसिम्हा राव के समय तो मनमोहन वित्त मंत्री थे, अगर इतने ही बुरे थे तो उनकी सरकार में क्यों थे?

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो जेल से बाहर आ रहे हैं वो स्वतंत्रता सेनानी नहीं अपराधी के रूप में बाहर आ रहे, ये याद रखना चाहिए. पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की जेल से बाहर आते ही पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्थिक हालात पर हमला बोला जाहिर सी बात है कि मंदी की मार झेल रहा देश को आने वाले समय में इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी और देखने को मिलेगी.

बता दें कि मनमोहन सिंह ने कहा है कि अगर उस वक्त के गृह मंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मान ली होती तो इतना बड़ा दंगा नहीं होता.

गुजराल ने राव से सेना बुलाने को कहा था- मनमोहन इन्द्र कुमार गुजराल की सौंवी जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ‘गुजराल ने नरसिम्हा राव को जल्द से जल्द सेना बुलाने की सलाह दी थी. इंद्र कुमार गुजराल उस वक्त किसी पद पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने एक वरिष्ठ राजनेता की हैसियत से नरसिम्हा राव को सलाह दी थी.’

1984 में क्या हुआ था? बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके बॉडीगार्ड्स ने हत्या कर दी थी. इंदिरा गांधी के दोनों बॉडीगार्ड्स सिख थे. इसके बाद दिल्ली समेत कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे. दिल्ली में सबसे भयानक दंगे हुए और इसमें करीब तीन हजार लोग मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget