एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP क्यों ला रही है अविश्वास प्रस्ताव? जानिए क्या कहता है गणित

सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी के साथ ही कांग्रेस पर मंडरा रहा खतरा टल गया है. वहीं बीजेपी विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.

नई दिल्लीः राजस्थान में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई. इस बैठक में सचिन पायलट ने भी हिस्सा लिया. इसके बाद सीएम गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा की. वहीं बीजेपी ने एलान किया कि वो विधानसभा सत्र के पहले ही दिन गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. लेकिन बीजेपी का यह कदम काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि उसके पास नंबर नहीं है.

सचिन पायलट की वापसी से टला खतरा

राजस्थान कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक कलह का अंत हो गया है. बीते बृहस्पतिवार को सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया. नाराजगी दूर होने के बाद पायलट की गहलोत से ये पहली मुलाकात थी. इसके साथ ही गहलोत सरकार पर छाए संकट के बादल भी टल गए.

बीजेपी कर रही अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार 

राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से मेहनत की है उसे देखकर लगता है कि शायद वो विश्वास मत का प्रस्ताव रखें. इसके साथ ही उनका कहना था कि वह राजस्थान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं.

आंकड़ों में पिछड़ी बीजेपी

फिलहाल 200 विधानसभा सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के पास राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 3 विधायक और एक निर्दलीय के समर्थन के साथ कुल 76 सीटें हैं. वहीं 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 विधायकों का समर्थन जरूरी है.

ऐसे में सचिन पायलट की वापसी के साथ ही एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के खेमे में 107 विधायकों का समर्थन जुड़ गया है. सचिन पायलट के समर्थन में 19 विधायकों के होने से कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल घिर गए थे.

गिर सकता है बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव 

राजस्थान विधानसभा में इन्डियन नेशनल कांग्रेस को 107 सीट तो 13 सीटों पर निर्दलीय विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 2, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोक दल को 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और भारतीय जनता पार्टी को 72 सीट मिली थी. बीजेपी के आंकड़े को देखा जाए तो वह बहुमत से काफी दूर है. वहीं निर्दलियों, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो, माकपा के एक विधायक और राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों का समर्थन देखे तो कांग्रेस के समर्थन में 124 वोट पड़ना तय है. ऐसे में बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव गिरना तय माना जा रहा है.

इसे भी देखेंः

कांग्रेस राजस्थान विधानसभा में लाएगी विश्वास प्रस्ताव, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

सुशांत मामले में सभी पक्षों ने SC में जमा की लिखित दलील, फैसला जल्द आने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
भारतीय नौसेना को मिला नया 'योद्धा', INS मांग्रोल की पावर देख कांप जाएगा पाकिस्तान
भारतीय नौसेना को मिला नया 'योद्धा', INS मांग्रोल की पावर देख कांप जाएगा पाकिस्तान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget