एक्सप्लोरर

COVID-19: कितने दिन आइसोलेशन में रहें? WHO ने कोरोना के लिए जारी की नई गाइडलाइन

Covid-19 guidelines: WHO ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा WHO ने वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की अपील की है.

WHO Covid-19 guidelines: चीन, जापान और अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना की नई लहर से हाहाकार मचा हुआ है. इन देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत को भी चिंता में डाल दिया है. अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी काफी बढ़ गया है. 

इन हालातों को देखते हिए WHO ने एक बार फिर से कोरोना के लिए गाइडलाइन जारी की है. WHO ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. WHO के मुताबिक, कोरोना से बचाव के लिए मास्क बेहद जरूरी है. इसके अलावा WHO ने वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की अपील की है.

10 दिनों का आइसोलेशन जरूरी- WHO

WHO ने 10 दिनों के लिए आइसोलेशन को जरूरी बताया है. WHO ने कहा, "अगर कोविड-19 के मरीजों में वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें लक्षणों की शुरुआत की तारीख से कम से कम 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा." इससे पहले WHO के दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें लक्षणों की शुरुआत के 10 दिनों के बाद छुट्टी दे दी जाती है. साथ ही लक्षणों के गायब होने के कम से कम 3 दिन बाद सतर्कता बरती जाती है.

निगेटिव रिपोर्ट वालों के लिए यह नियम

WHO ने कहा, "यदि किसी कोरोना संक्रमित मरीज की एंटीजन-आधारित रैपिड टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आती है, तो उसे आइसोलेशन से जल्दी छुट्टी दी जा सकती है." वहीं इसके अलावा जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हो लेकिन उनमें कोविड के लक्षण नजर नहीं आते हों, उनके लिए 5 दिनों का आइसोलेशन जरूरी है. पहले इन मरीजों के लिए आइसोलेशन की अवधि दस दिन थी.

भारत में कोरोना खत्म होने की कगार पर

वहीं, भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,81,154) हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार (16 जनवरी) को बताया कि कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,119 रह गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना अब धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-Kashmir Weather: लद्दाख़ की द्रास घाटी में -26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी और भारी बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget