एक्सप्लोरर

क्या है दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, कैसे करेगी ये काम और क्या है इसका महत्व

वैदिक घड़ी के टावर के ऊपर टेलीस्कोप भी लगवाया जायेगा, जिससे रात्रि में आकाश में होने वाली खगोलीय घटनाओं का नजारा लोग देख सकेंगे.

कालगणना का केंद्र माने जाने वाली धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व की पहली वैदिक घड़ी लगाई जाएगी. इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भूमि पूजन कर दिया है. मध्य प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट पर करीब 1.58 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह घड़ी गुड़ी पड़वा के अवसर पर जंतर मंतर वेधशाला में लगाई जाएगी. 

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि प्राचीन भारत में काल गणना अत्यंत शुद्ध पद्धति से की जाती थी. उज्जैन में समय-समय पर कई खगोलशास्त्र के विद्वान हुए, जो समय, घड़ी, नक्षत्रों और तिथियों की एकदम सटीक गणना किया करते थे. शासकीय जीवाजी वेधशाला में वर्तमान में जो यंत्र लगे हैं, उनसे सूर्य की पल-पल की स्थिति, समय और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय की बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त होती है.

यहां बनाई जाने वाली वैदिक घड़ी को एप्लिकेशन के माध्यम से मोबाइल, एलईडी, स्मार्ट टीवी, टैब, डिजिटल घड़ी आदि पर अवश्य देखा, दिखाया जा सकेगा. वैदिक घड़ी के बैकग्राउंड ग्राफिक्स में सभी ज्योतिर्लिंग, नवग्रह, राशि चक्र, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि रहेगा.


क्या है दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, कैसे करेगी ये काम और क्या है इसका महत्व

टावर में लगाया जाएगा टेलीस्कोप
 
वैदिक घड़ी के टॉवर के ऊपर टेलीस्कोप भी लगवाया जायेगा, जिससे रात्रि में आकाश में होने वाली खगोलीय घटनाओं का नजारा लोग देख सकेंगे. वैदिक घड़ी वैदिक काल गणना के सिद्धांतों पर स्थिर होगी. प्रतिदिन सूर्योदय में होने वाले परिवर्तन तथा देश और दुनिया में अलग अलग स्थानों पर अलग अलग समय पर होने वाला सूर्योदय भी सिंक्रोनाइज होगा. 

यह भी रहेगी विशेषता

वैदिक घड़ी की एप्लिकेशन में विक्रम पंचांग भी समाहित रहेगा, जो प्रतिदिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त, विक्रम संवत मास, ग्रह स्थिति, योग, भद्रा स्थिति, चंद्र स्थिति, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्योहार, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, प्रमुख अवकाश, आकाशस्य ग्रह, नक्षत्र, धूमकेतु आदि ज्योति:स्वरूप पदार्थों का स्वरूप, संचार, परिभ्रमण, काल ग्रहण आदि घटनाओं का निरूपण, तिथि वार, नक्षत्र, योग, करण, आदि की विस्तृत जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएगी. 


क्या है दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, कैसे करेगी ये काम और क्या है इसका महत्व

इस परियोजना का उद्देश्य वैदिक समय गणना से परिचित कराना है

बता दें कि इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को भारतीय (वैदिक) समय गणना से परिचित कराना है. इस वैदिक घड़ी की खास बात यह भी है कि यह समय की वैदिक गणना पर आधारित होगी, जिसमें दिन के 24 घंटों को मुहूर्तों में बांटा गया है. वैदिक घड़ी को सूर्य की स्थिति के साथ-साथ दुनिया भर में विभिन्न स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के साथ समन्वयित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

आर्थिक आधार पर जारी रहेगा गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण, समझिए! क्या है EWS कोटा

क्या है AQI, प्रदूषण नापने का ये फॉर्मूला आपके इलाके में कैसे करता है काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget