एक्सप्लोरर

Silkyara Tunnel collapse: सुरंग के मलबे में फंसी अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन, काटने के लिए मंगाया गया प्लाज्मा कटर, जानें ये क्या है?

Uttarakhand Silkyara Tunnel Rescue: ड्रिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रही ऑगर मशीन का कुछ हिस्सा टूटकर मलबे में फंस गया. अब इसे निकालने के बाद ही आगे रेस्क्यू का कोई काम होगा.

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के सिल्क्यारा सुरंग में मजदूरों को बचाने अभियान का चल रहा है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (25 नवंबर) को कहा कि सिल्क्यारा सुरंग के मलबे में फंसी ऑगर मशीन को काटने के लिए प्लाज्मा कटर लाया जा रहा है.

प्लाज्मा कटर हैदराबाद से हवाई मार्ग से आ रहा है. सीएम धामी ने टनल की परिस्थिति को बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण बताया. सीएम के अनुसार कल सुबह तक ऑगर मशीन (ड्रिलिंग) का हटा दिया जाएगा और उसके बाद मैन्युअल खुदाई शुरू हो जाएगी.

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई अड़चनें

इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, "हमारे 41 भाई अंदर फंसे हैं और सभी ठीक हैं. उनसे बातचीत की जा रही है. कुछ मजदूरों के रिश्तेदार भी वहां आए हैं, उन्होंने भी बात की. रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी अड़चनें आई हैं. ऑगर मशीन में क्षति हुई है, उसका कुछ हिस्सा बाहर नहीं आ पाया. उसे बाहर निकालने के लिए एडवांस्ड मशीनरी की जरूरत है, जिसे भारतीय वायुसेना की ओर से एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा है."

ऑगर मशीन का हिस्सा टूट कर फंसा

उन्होंने आगे कहा, "अभी तक ऑगर मशीन अच्छा काम कर रही थी और करीब 47 मीटर तक खुदाई हो गई थी. उसके आगे का कुछ हिस्सा टूट के वहीं फंस गया. अब वहां पर कटर का इस्तेमाल करके ऑगर मशीन का फंसा हुआ हिस्सा निकालना है. फंसा हुआ हिस्सा निकलने के बाद मैन्युअल खुदाई की जाएगी. इसके बाद ऑगर मशीन का इस्तेमाल सिर्फ पाइप को धक्का देने के लिए किया जाएगा."

अमेरिका में बनी ऑगर मशीन को ध्वस्त सुरंग वाली जगह पर ड्रिलिंग के लिए तैनात किया गया था. इस मशीन के सामने अगर कोई धातु आ जाती है तो यह मशीन काम करना बंद कर देती है. इसके बाद मशीन को सुरंग से बाहर लाना पड़ता है.

प्लाज्मा कटर क्या है?

प्लाज्मा कटिंग थर्मल कटिंग प्रकिया है, जो इलेक्ट्रिकल कंडक्टर की सामग्री को काटने के लिए प्लाज्मा का इस्तेमाल करती है. इसका इस्तेमाल ऑटोमोटिव मरम्मत, औद्योगिक निर्माण, बचाव और स्क्रैपिंग में व्यापक रूप से किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी बेरोजगार हैं, क्योंकि...', केटीआर का कांग्रेस सांसद पर तंज, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget