एक्सप्लोरर

Violence in West Bengal: दो दिन की हिंसा के बाद हावड़ा में पसरी शांति, फिर भी घरों में कैद हैं लोग

Violence In West Bengal: हावड़ा (Howrah) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर हिंसा हुई. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई.

Violence In West Bengal: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा (Howrah) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो दिन जमकर हिंसा हुई. हिंसा के बाद आज यानी रविवार से इलाके में शांति देखी गई है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 9 ( CrPc 144) लागू की गई तो वहीं किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं (Internet Services) को बंद कर दिया गया. इसके अलावा मुर्शिदाबाद के बेलडांगा, रेजिनगर और शक्तिपुर पुलिस थानों में भी स्थिति शांतिपूर्ण है. इन इलाकों में भी हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था. 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्लब में हुई तोड़फोड़?
शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वहां पर नेताजी संघ में तोड़ फोड़ की गयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो को भी नुकसान पहुंचाया गया. संघ में रहने वाले लोगों ने इस हिंसा में जो देखा उसके बारे में कहा की शुक्रवार को 3 बजे के बाद तांडव शुरू हुआ. उपद्रवियों ने सब तोड़ दिया. नेताजी की तस्वीर तोड़ दी. हमारा कार्यालय तोड़ दिया. हमने पुलिस को बताया तो उन्होंने कहा कि आपकी जो इच्छा है वो करिए लेकिन हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते. यहां पर गाड़ियों में भरकर हजार लोग आए और सब कुछ तोड़ कर चले गए. 

प्रदर्शनकारियों के सामने मूक दर्शक बनी रही पुलिस?
शुक्रवार को हुई हिंसा के मद्देनजर वहां खड़े एक शख्स पलाश पाल ने अपनी आंखों देखी बताई. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कहकर यहां पर करीब 10,000 आदमी इकट्ठा हुए और फिर भड़के हुए लोगों ने हमारे ऑफिस को तोड़ दिया. अंदर जो ऑफिस की अलमारी था उसमें करीब ₹100000 ले गया.

जला दी जूस की दुकान
इस दौरान वहां पर जूस बेचकर अपना घर चलाने वाले राजू सोनकर ने अपनी तकलीफ बयां करते हुए कहा की मेरी जूस और लस्सी की दुकान थी. यह लोग नमाज पढ़ने आए और बोले हमारे धर्म का अपमान हुआ है. हम यहां शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे, चक्का जाम करेंगे और फिर यहां से चले जाएंगे. 

आधे घंटे बाद इन लोगों ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए. मेरी जूस की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दिए. हम लोग जान बचाकर भागे. इस दौरान उन लोगों ने यहां पर आग लगा दी. मेरा पूरा सामान जल कर राख हो गया. पैसे का डिब्बा भी जल कर राख हो गया. इससे पहले 2008 में भी यहां पर ऐसा हुआ था.

लगातार जारी है पुलिस पेट्रोलिंग
हावड़ा में हुई इस घटना के बाद से लगातार पुलिस पेट्रोलिंग जारी है. पिछले दो दिनों में जिस तरह से ये घटनाएं हुई हैं उसके बाद इलाके में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है. पांचला बाजार इलाके में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है. वहां पिछले 24 घंटे लगातार कई इलाकों में तोड़ फोड़ हुई है, इसके अलावा वहां पर आगजनी की भी घटनाएं की गई हैं. इन मामलों में अभी तक 50 से ज़्यादा लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है. हावड़ा ज़िले में इंटरनेट की सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं तो वहीं दूसरी ओर लगातार सड़कों पर इस तरह से पेट्रोलिंग कर पुलिस लोगो में विश्वाश जगाने की कोशिश कर रही है.

अलर्ट पर है स्थानीय प्रशासन
पश्चिम बंगाल के कई आला अधिकारी इलाकों का जायज़ा भी ले रहे है ओर मुआइना भी कर रहे है. यह ध्यान में रखा जा रहा है की आस पास जिस तरह से घटनाएं हुई है वो अब दुबारा न हो. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी लगातार सभी गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है और अनुरोध भी की है कई बार की इस तरह की घटना ना हो. हालांकि जिस तरह की घटनाएं हुई है, विरोध प्रदर्शन जिस तरह से हुआ है उस पर अभी भी सवाल कायम है.

कितने लोग किए गए हैं गिरफ्तार ?
हिंसक घटनाओं (Violent Incidents) में कथित संलिप्तता के आरोप में दोनों जिलों में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार की हालत के बारे में पुलिस ने कहा की स्थिति सामान्य है. इलाके शांत हैं. हर तरफ पेट्रोलिंग हो रही है, पुलिस मौजूद है. हावड़ा के नए पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी (Police Commissioner Praveen Tripathi) ने बताया की पिछले 36 घंटे में कहीं कोई घटना नहीं हुई है और हम लोग पूरे इलाका में निगरानी कर रहे हैं. कहीं कोई समस्या नहीं दिख रही है.

Prayagraj Violence: बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ HC में याचिका, SSP ने कहा- मास्टरमाइंड जावेद के घर से मिले हथियार

Violence in West Bengal: बंगाल में फिर भड़की हिंसा, नदिया जिले में लोकल ट्रेन पर हुआ पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget