एक्सप्लोरर

SSC Scam: टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य से ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी, घर से मिली थीं 4 सीडी

West Bengal Scam: ईडी को टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य के घर पर छापेमारी में चार सीडी बरामद हुई थीं. ईडी इन्हीं सीडी के आधार पर उनसे आगे की पूछताछ कर रही है.

WB SSC Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam)  में कथित संलिप्तता के बारे में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख और नादिया जिले के पालाशीपाड़ा से विधायक माणिक भट्टाचार्य (Manik Bhattacharya) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया गया था. टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे.

सीजीओ कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 6 में माणिक भट्टाचार्य से पूछताछ जारी है. ईडी सूत्रों के अनुसार माणिक भट्टाचार्य के घर से एक सीडी मिली थी. ईडी को उनके घर से चार सीडी बरामद हुई है. इन सीडी (CD) के आधार पर अब आगे की जांच हो रही है. इसमें 269 लोगों की वो लिस्ट हैं जिनके नंबर बढ़ा दिए गए थे और उसके बाद दूसरी लिस्ट जारी की गई थी. इसी आधार पर इसी तरह की एक CD पार्थ चैटर्जी के घर से भी मिली है.

समय से पहले ईडी दफ्तर पहुंचे

आपको बता दें कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने 22 जुलाई को भट्टाचार्य के आवासीय परिसर की तलाशी ली थी और उन्हें एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक, भट्टाचार्य को पूछताछ ते लिए दोपहर 12 बजे बुलाया गया था लेकिन वह दस बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए. 

पार्थ चटर्जी और अर्पिता हिरासत में

इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों की तलाशी ली गई थी. चटर्जी के घर से ग्रुप सी और डी कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, जैसे उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र, अंतिम परिणामों का सारांश, प्रशंसापत्र और व्यक्तित्व के सत्यापन के लिए सूचना पत्र, अन्य के बीच बरामद किए गए थे.

मुखर्जी के पास से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है. दोनों को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी को 2 दिन और अर्पिता को एक दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया था. अदालत ने दोनों की हिरासत को 3 अगस्त तक बढ़ा दिया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Karnataka: बीजेपी यूथ विंग के नेता की निर्मम हत्या, CM बसवराज बोम्मई ने की निंदा

Monkeypox in India: मंकीपॉक्स वैक्सीन को लेकर क्या है सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला का प्लान? खुद दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget