एक्सप्लोरर

Kolkata Doctor Murder Case: एक ब्लूटूथ डिवाइस और सुलझ कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस, जानिए कैसे मिनटों में ‘कनेक्ट’ हो गया सबूत

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हुई थी एक डॉक्टर की हत्या. पुलिस को मौके से मिला था एक ब्लूटूथ हेडफोन, जो पूछताछ के दौरान आरोपी से अचानक कनेक्ट हो गया.

Kolkata Doctor Murder Case Latest News: कोलकाता में एक महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में पुलिस को रातों-रात एक बड़ी सफलता मिली है. इम मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को एक महत्वपूर्ण सबूत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को यह कामयाबी एक ब्लूटूथ हेडफोन से मिली है, जिसे वह अपराध स्थल पर छोड़कर गया था.

दरअसल, शुक्रवार सुबह कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर एक महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. वह चेस्ट मेडिसिन विभाग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी. अस्पताल के अंदर कथित तौर पर पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. उसका शव खून से सने गद्दे पर पड़ा मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी पता चला कि महिला डॉक्टर के साथ सेक्सुअल एब्यूज्ड भी किया गया था. उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध तो पुलिस ने बुलाया

सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया और फुटेज के आधार पर संभावित संदिग्धों की लिस्ट तैयार की. इंडिया टुडे टीवी को सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को एक ब्लूटूथ हेडफोन मिला. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को चेक करना शुरू किया. इसमें संदिग्ध तरीके से सेमिनार हॉल के पास घूमते दिखाई देने वाले संजय रॉय को शुक्रवार सुबह तड़के अस्पताल से निकलते हुए भी देखा गया. बाद में पुलिस ने सभी संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए अस्पताल बुलाया.

सभी संदिग्धों के मोबाइल से ब्लूटूथ हेडफोन को जोड़ने की कोशिश की

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद एक अधिकारी ने जब्त किए गए ब्लूटूथ हेडफोन को हर संदिग्ध के मोबाइल फोन से जोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान संजय रॉय का फोन अपने आप डिवाइस से कनेक्ट हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस टीम की ओर से पूछताछ किए जाने पर संजय टूट गया और उसने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि पूछताछ के दौरान शुरू में संजय ने अलग-अलग बयान दिए.

अस्पताल में सिविक पुलिस वॉलिंटियर्स है आरोपी

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अब हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ और कौन था. पुलिस उसका मेडिकल भी करा सकती है. इस बीच, सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि संजय रॉय पेशे से सिविक पुलिस वॉलिंटियर्स है. एक सिविक पुलिस वॉलिंटियर्स को अस्पतालों में भर्ती निचले रैंक के पुलिस अधिकारियों की सहायता के लिए तैनात किया गया है, जो आवश्यकतानुसार सहायता और सहयोग प्रदान करते हैं.

डॉक्टरों में आक्रोश, रोड पर उतरकर किया प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर इस घटना ने मेडिकल बिरादरी में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, पश्चिम बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में कई जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार (10 अगस्त 2024) को विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाले. स्टूडेंट्स ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. 

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मिलेगी कितनी सीट? विजय सिन्हा ने बताया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget