एक्सप्लोरर

Bengal Lockdown: पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

West Bengal Complete Lockdown: पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कल से संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है. कल से बंगाल में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा. किराने और सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे (सिर्फ 3 घंटे) तक खुलेंगी. जबकि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक खुलेंगे. लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे. लोकल ट्रेन, बस सेवा भी बंद रहेगी. सभी स्कूल भी बंद रहेंगे. 

15 दिनों के लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे. ई-कॉमर्स और घर पर सामान पहुंचाने (होम डिलीवरी) की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी. सभी प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा. कारखानें भी बंद रहेंगे. मिलों में 30 फीसदी मजदूर काम करेंगे. शादी समारोहों में 50 और दाह संस्कार में 20 लोगों की अनुमति होगी.

हाल ही में संपन्न चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी ने 5 मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसी दिन उन्होंने बंगाल में 10 दिनों के लिए कई प्रतिबंध लगाने का एलान किया था. अब इन प्रतिबंधों को बढ़ाकर 30 मई तक कर दिया गया है.

कोरोना से हालात चिंताजनक

बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है. हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. बंगाल में कल सबसे ज्यादा 20,846 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 लाख 94 हजार 802 हो गए है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है. हालांकि राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं.

देश में पिछले 24 घंटे में 3890 लोगों की मौत हुई है. एक साल में अब तक कुल 2,66,207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र में 79,552, कर्नाटक में 21,085, दिल्ली में 20,907, तमिलनाडु में 17,056, उत्तर प्रदेश में 16,957, पश्चिम बंगाल में 12,993, पंजाब में 11,477 और छत्तीसगढ़ में 11,461 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे.

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन, कोरोना संक्रमण से लड़ रहे थे जंग

राहुल गांधी का तंज- जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना करके सज रहे 'नफरती बाजार'?
कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना कर सजे 'नफरती बाजार'?
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE
Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget