एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनावः टीएमसी के 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के सम्पर्क में, बड़ी फूट के आसार

टीएमसी में जल्द ही टूट की खबर सामने आ सकती है. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के तीन सांसद और 10 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के सियासी दल बदलने का सिलसिला और तेज हो रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इस बीच खबर आई है कि सीएम ममता को उनकी ही पार्टी के नेताओं से झटका लग सकता है. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी फूट के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं. सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बीजेपी इन सभी नेताओं के बैकग्राउंड चेक कर पार्टी में शामिल करवा सकती है.

सूत्रों की माने तो टीएमसी के जो विधायक साफ़ छवि के होंगे उन्हें पार्टी में शामिल कराया जाएगा, तीन सांसदों में से कांथी से सांसद शिशिर अधिकारी तो खुल कर सामने भी आ गए हैं. शिशिर अधिकारी, शुभेंदु अधिकारी के पिता है और वर्ष 2009 से कांथी लोकसभा सीट से तृणमूल कॉग्रेस के सांसद हैं.

शिशिर अधिकारी ने कहा, ''नंदीग्राम में इस बार नतीजे तृणमूल के लिए अच्छे नहीं रहने वाले हैं. उनके बेटे और परिवार के लिए जिस तरह की छिछली बातें की जा रही है वो तो लेफ़्ट पार्टियों ने भी कभी उनके लिए नहीं की है. टीएमसी के लिए इस बार पहले जैसा कुछ नहीं रहने वाला है.''

ख़बर है कि बीजेपी टीएमसी के विधायकों और सांसदों को तभी पार्टी में शामिल करेगी जब वे बेदाग़ छवि के होंगे. अगर पार्टी को उनके इतिहास और चरित्र पर गड़बड़ रिपोर्ट मिली तो उन्हें बीजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा. लेकिन बीजेपी जिन्हें बेदाग पाएगी उन्हें चरणबद्ध तरीके से पार्टी में शामिल करेगी ताकि बीजेपी के पक्ष में हवा बनाने में इनका इस्तेमाल किया जा सके.

आपको बता दे कि पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन पर TMC के आरोपों को EC ने किया खारिज, कहा- आरोप बेबुनियाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget