एक्सप्लोरर

West Bengal 8th Phase Voting: पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के दौरान वोटरों में दिखा उत्साह, 76% से ज्यादा हुई वोटिंग

West Bengal Election 2021 Eight Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर वोटिंग हुई.इस दौरान कोरोना महामारी के बीच भारी संख्या में बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया.

Key Events
West Bengal Election 2021 8th Phase Voting Live Updates Voting Percentage Constituency wise West Bengal 8th Phase Voting: पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के दौरान वोटरों में दिखा उत्साह, 76% से ज्यादा हुई वोटिंग
बंगाल चुनाव

Background

West Bengal Election 2021 Eight Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज आठवें और आखिरी चरण का चुनाव हो रहा है. 84 लाख से ज्यादा मतदाता विधानसभा की 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. कुल 11860 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और अब शाम 6.30 बजे तक वोट पड़ेंगे.

सभी की निगाहें तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर है जो चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी में हैं. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मंडल को शुक्रवार शाम सात बजे तक निगरानी में रखा गया है क्योंकि राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता को 2019 के लोकसभा चुनाव और 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही निगरानी में रखा गया था. पूर्व के चरणों में हुई हिंसा, खासकर चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में पांच लोगों की मौत, के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. 

केंद्रीय बलों की 641 कंपनियों की तैनाती
आयोग ने आठवें चरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय बलों की कम से कम 641 कंपनियों की तैनाती का फैसला किया है जिनमें से 224 बीरभूम जिले में तैनात हैं. मुर्शिबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की छह और कोलकाता की सात विधानसभा सीटों के लिए 11860 मतदान केंद्र पर मत डाले जा रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्री (शशि पांजा और साधन पांडेय) क्रमश: उत्तरी कोलकाता की श्यामपुकुर और मानिकताला सीट से मैदान में हैं. मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों की करीब 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है जहां टीएमसी और बीजेपी के अलावा वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन की अच्छी पकड़ है.

मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है. इस चरण में तृणमूल कांग्रेस, बीएसपी और बीजेपी ने 11-11 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा चार सीटों पर, कांग्रेस तीन सीटों पर, एआईएफबी दो सीटों पर और आरएसपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. मुकाबले में चार निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं.

ये भी पढ़ें-
चुनाव की घोषणा के बाद से पश्चिम बंगाल में कोरोना के डेली मामलों में 75 गुना उछाल, 30% के करीब पॉजिटिविटी रेट 

पश्चिम बंगाल में कोरोना ने ली एक और उम्मीदवार की जान, पहले कोविड से हो चुकी है 3 प्रत्याशियों की मौत

00:08 AM (IST)  •  30 Apr 2021

बीरभूम जिले में भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच बीरभूम जिले के इलम बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. एक अधिकारी ने बताया कि भिड़ंत के दौरान बोलपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनिर्बन गांगुली पर भी हमला हुआ. चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपराह्न करीब 2:30 बजे आपस में भिड़ गए और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले. इस घटना में दो लोग घायल हो गए.

वहीं, गांगुली ने आरोप लगाया कि बोलपुर में मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान 'तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों' ने उन पर हमला किया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किया. BJP उम्मीदवार ने कहा, ' जब तक तृणमूल के गुंडों ने लोगों को नहीं धमकाया था, तब तक कहीं कोई समस्या नहीं थी..... मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी. उन्होंने हमला किया और मेरे वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया.'

00:01 AM (IST)  •  30 Apr 2021

छिटपुट हिंसक घटनाओें के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व आखिरी चरण के साथ ही गुरुवार को विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चली लंबी मतदान प्रक्रिया के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और दूसरे चरण में जहां 86.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भी सातवें चरण में 76.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget